बैंगलोर। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्रिकेट और बॉलीवुड के उस कॉकटेल कपल्स में से एक हैं, जिनकी बातें सबसे ज्यादा होती हैं। दोनों सितारे अपने रिलेशनशिप पर कुछ बोलते नहीं हैं लेकिन साथ-साथ जरूर दिखाई देते हैं।
OMG कोहली से पहले इस स्टार क्रिकेटर को डेट कर चुकी हैं अनु्ष्का शर्मा?
फिलहाल विराट-अनुष्का दोनों को एक साथ सोमवार को फिर से बैंगलोर में लंच डेट पर देखा गया, दोनों लावेला रोड पर साथ नजर आए। दोनों ने एक ही कलर यानी काले रंग की ड्रेस पहने हुई थी और दोनों साथ में काफी कूल नजर आ रहे थे। दोनों तो वैसे ही आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं लकिन इस बार दोनों से ज्यादा एक चीज ने लोगों को आकर्षित किया और वो चीज थी विराट की कैप।
Virat and Anushka spotted in Bangalore today! ❤️😍
A post shared by Virat Kohli (@viratkohli.club) on
दरअसल, डेट पर जाने से कुछ घंटे पहले अनुष्का ने विराट की कैप पहने हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिस पर वीके लिखा हुआ है।
यह वही कैप है जिसे अनुष्का के बाद विराट पहने हुए नजर आए थे। इसका सबूत है यह फोटो। जिसे विराट कोहली क्लब ने शेयर किया है।