रांची। टीम इंडिया के वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय रांची में हैं, जहां उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार संग लंबे अरसे के बाद खुलकर दिवाली मनाई।
धोनी से रहाणे तक...क्रिकेटर्स ने जमकर मनाई दिवाली, तस्वीरें
दिवाली के मौके पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से सीरीज जीतकर इस त्यौहार का मजा दोगुना कर दिया है, जिसकी खुशी आप धोनी के मुस्कुराते चेहरे पर पढ़ सकते हैं।
धोनी की लाइफ में उनके दोस्तों की अहमियत क्या है, इस बात का अंदाजा आपको उनकी बॉयोपिक धोनी: अनटोल्ड स्टोरी से हो ही गया होगा। इसलिए भले ही लोग आज धोनी के दोस्तों के सूरतों से भले ही वाकिफ ना हों लेकिन उनके दोस्तों की सीरत से जरूर वाकिफ हैं।
धोनी और उनकी पत्नी ने दिवाली की मस्ती की तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट इंस्ट्रागाम में शेयर की है। जिन्हें आप भी देख सकते हैं।
धोनी के साथ बेटी जीवा की तस्वीरों को हजारों की संख्या में लाइक्स किया गया है।