BBL 12 Final: पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीता पांचवा टाइटल, ब्रिसबेन हीट को 5 विकेट से हराया
बिग बैश लीग के 12वें सीजन के फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स ने ब्रिसबेन हीट को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत में एश्टन टनर का सबसे बड़ा योगदान रहा।

बिग बैश लीग के 12वें सीजन के फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स ने ब्रिसबेन हीट को 5 विकेट से मात देकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया है। 176 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने 19.3 ओवर में ही 5 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। एश्टन टनर की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत स्कॉर्चर्स ने अपना 5वां बीबीएल खिताब अपने नाम किया है। एश्टन टनर ने इस जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 32 गेंदों में 53 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 165 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टनर ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। वो अपनी टीम के हाई स्कोरर भी रहे।
आखिरी ओवर का रोमांच था देखने लायक
आपको बता दें कि बीबीएल का फाइनल बेहद रोमांचक रहा। 20वें ओवर में पर्थ स्कॉर्चर्स को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी और क्रीज पर निक हॉब्सन और कॉपर कोनोली की जोड़ी थी। ओवर की पहली गेंद पर कोनोली ने 1 रन लेकर स्ट्राइक हॉब्सन को दिया और हॉब्सन ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। अब स्कॉर्चर्स को जीत के लिए 3 रन की जरूरत थी। अगली ही गेंद पर हॉब्सन ने चौका मारकर अपनी टीम को पांचवी बार बीबीएल का चैंपियन बना दिया। हॉब्सन ने दो गेंद के अंदर ही अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
स्वीनी रहे ब्रिसबेन के हाई स्कोरर
बता दें कि ब्रिसबेन हीट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। ब्रिसबेन हीट की ओर से McSweeney हाई स्कोरर रहे। उन्होंने 37 गेंदों में 41 रन बनाए थे। उनके अलावा जोश ब्राउन (25), हेजलेट ने 34, सैम हेन ने 21 और मैक्स ब्रायंट ने 14 गेंदों में 31 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। सलामी बल्लेबाज जोश ब्राउन ने भी 12 गेंदों में 25 रन ठोक दिए थे।
एश्टन ने खेली तूफानी पारी
वहीं दूसरी तरफ गेंदबाजी में स्काॅचर्स की तरफ से जेसन बेहनड्राॅफ और मैथ्यू कैली को 2-2 विकेट मिले, तो वहीं डेविड पायन, आरोन हार्डी व एंड्रयू टाइ को एक-एक विकेट मिला। इसके बाद 176 रनों का पीछा करने उतरी पर्थ स्काॅचर्स की टीम ने 19.3 ओवर में इस टारगेट को 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। स्काॅचर्स की तरफ से सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान एश्टन टर्नर ने बनाए। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने भी 53 रनों की पारी खेली तो वहीं निक हाॅब्सन 18 और कूपर कैनोनी 25 रन बनाकर नाबाद रहे।












Click it and Unblock the Notifications