WCL में भारी बेइज्जती के बाद पीसीबी का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी टीम के ऊपर पूरी तरह लगाया प्रतिबंध

Pakistan Cricket Team: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच एक भी मुकाबला नहीं हुआ। लीग चरण में भारत ने खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच होना था लेकिन उसमें भी टीम इंडिया ने खेलने से इनकार कर दिया था।

अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बेइज्जती के बाद एक बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान बोर्ड ने अपनी टीम के ऊपर बैन लगा दिया है। अब कोई भी पाक टीम WCL में आगे नहीं खेल पाएगी। PCB ने अपने बयान में कहा कि भारत लीजेंड्स टीम द्वारा पाकिस्तान लीजेंड्स के खिलाफ सेमीफाइनल से हटने के बाद WCL द्वारा जारी बयान और एक्शन दोहरे मापदंड और पक्षपात वाले थे।

pakistan cricket team

भारतीय टीम के खिलाफ सुरेश रैना, हरभजन सिंह, शिखर धवन, पठान ब्रदर्स आदि ने लीग चरण में होने वाले मैच में खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद यह कैंसल हो गया। इसके बाद भारत और पाक को सेमीफाइनल में भी भिड़ने का मौका मिला।

सेमीफाइनल में भी वही हुआ, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। भारतीय टीम स्टेडियम में अभ्यास करते हुए चली गई। पाकिस्तानी टीम देखती रह गई। हालांकि इससे पाक को फाइनल तक का सफर तय करने का मौका मिला लेकिन दो बार बेइज्जती देखने को मिली। पीसीबी ने इसे खुद की बेइज्जती से जोड़कर देखा और अब टीम के भविष्य में पार्टिसिपेट करने पर बैन लगा दिया। फाइनल में पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 79वीं गवर्नर्स बोर्ड मीटिंग में मुद्ददा उठाया। मोहसिन नकवी की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल मीटिंग में WCL को लेकर नाराजगी जाहिर की गई। वह मुद्दा उठाया गया कि जब एक टीम ने खेलने से इनकार किया है, तो उसे अंक कैसे दिए जा सकते हैं। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रद्द मैचों की प्रेस विज्ञप्तियों को लेकर भी पक्षपात के आरोप लगाते हुए टीम को आगे से वहां भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+