'बिलियन डॉलर' टीम को हमने हरा दिया, PCB के चीफ सेलेक्टर ने ली टीम इंडिया पर चुटकी- VIDEO
नई दिल्ली, 18 सितंबर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम काफी बड़ा नाम लेकर एशिया कप में खेलने उतरी थी लेकिन वे सुपर चार स्टेज में बहुत खराब दिखाए दिए। उन्होंने भारत को हराकर किसी तरह फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन वहां श्रीलंका ने उनको पीट दिया। इससे पहले सुपर चार में यह टीम अफगानिस्तान से केवल एक विकेट से जीती थी और श्रीलंका से हार गई थी। इसके बाद पाक ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए जो स्क्वायड चुनी उसको देखकर भी काफी फैंस खुश नहीं हुए। यहां तक कि क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेट भी झल्लाए हुए दिखे।
Recommended Video

पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर मोहम्मद वसीम
लेकिन पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर मोहम्मद वसीम ने भारतीय क्रिकेट टीम की ओर इशारा करते हुए आलोचकों को चुप करा दिया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए वसीम ने कहा कि पाकिस्तान की टीम ने ना केवल भारत को 2021 टी20 वर्ल्ड कप में मात दी थी बल्कि 10 महीने बाद उसी जगह पर एशिया कप में हराने में भी कामयाबी हासिल की और ये एक ऐसा मैच था जो काफी मायने रखता था।

इंडिया बिलियन डॉलर टीम है
वसीम ने कहा, इंडिया बिलियन डॉलर टीम है। लेकिन हमारी टीम ने पिछले साल और इस साल दिखाया कि यह क्या कर सकती है और मुझे इस टीम पर पूरा यकीन है कि वे वर्ल्ड कप में फैन को खुश रखना जारी रखेंगी।
मुझे लगता है आपको अच्छी चीजें देखनी चाहिए। कैसे हमने पिछले साल का टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला था और इस साल एशिया कप का फाइनल खेला। इस टीम को केवल परफॉरमेंस के आधार पर नकार देना सही बात नहीं होगी।
यहां देखें वीडियो-
पाकिस्तान की टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट की काफी डोज मिलने जा रही है क्योंकि वे अगले हफ्ते इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने जा रहे हैं और न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय सीरीज खेलेंगे। टी20 वर्ल्ड कप में उनका पहला मुकाबला भारत से ही है जो 23 अक्टूबर को होगा। भारत ने एशिया कप में दो बार पाकिस्तान से खेला। पहला मैच टीम इंडिया ने जीता जहां हार्दिक पांड्या हीरो थे तो दूसरा मैच भारत हार गया। इस मुकाबले में भी टीम इंडिया ने अंत में कुछ गलतियां की वर्ना परिणाम कुछ ओर हो सकता था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications