कब और कहां होगा पंजाब किंग्स-मुंबई इंडियंस मैच? धर्मशाला से दूसरे स्टेडियम में शिफ्ट होने की खबर
PBKS vs MI: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के कई अवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। ऐसे में धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों में बाधा आई है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच वहां मुकाबला खेला जाना है। उसे शिफ्ट करने की खबर सामने आई है।
मुंबई और पंजाब के बीच अब यह मुकाबला अन्यत्र स्थानांतरित करने की जानकारी आई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा सकता है। इससे पहले खबरें आई थीं कि यह मैच ब्रेबोर्न या डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा लेकिन अब तीसरा नाम आया है।

धर्मशाला के अलावा चंडीगढ़ का एयरपोर्ट भी बंद है। इस स्थिति को देखते हुए मुकाबला शिफ्ट करने के बारे में सोचा जा रहा है। यह मैच 11 मई को खेला जाना है। मुकाबले की डेट वही रहेगी लेकिन वेन्यू बदलने पर विचार हुआ है और नया स्टेडियम घोषित किया जाएगा। अहमदाबाद का नाम सबसे आगे चल रहा है।
इस सीजन पंजाब किंग्स के तीन मैच धर्मशाला में आयोजित होने थे, एक मुकाबला खेला जा चुका है। इसके अलावा आज पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला है, अंतिम मैच वहां 11 मई को खेला जाना था। हवाई मार्ग बंद होने की वजह से टीमों को आने और जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से वेन्यू बदलने की नौबत आ गई।
पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए कोई निर्देश नहीं मिले हैं। इसका मतलब यही है कि वह मुकाबला निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक़ आज खेला जाएगा। इसके बाद के मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस समस्या को फिक्स करने के लिए बीसीसीआई प्रयास कर रही है।
पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। पंजाब किंग्स ने 11 मुकाबलों में 7 जीत के साथ 15 अंक हासिल किये हैं। एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।












Click it and Unblock the Notifications