PBKS vs CSK Dream11: 3 खिलाड़ी जिनको चेन्नई-पंजाब के मैच में बना सकते हैं ड्रीम XI का कप्तान
PBKS vs CSK Dream11: लगातार हार का सामना कर आईपीएल में बुरे दौर से गुज़र रही चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज पंजाब किंग्स से है। डबल हेडर के इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स जीत दर्ज कर फिर से ट्रैक पर आने का प्रयास करेगी। पंजाब किंग्स के पास घरेलू एडवांटेज है लेकिन पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी काफी चर्चा का विषय रही है। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा है। महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना भी काफी हो रही है क्योंकि अंतिम समय में आकर वह चेज के दौरान रन बनाने में असमर्थ रहे हैं।

अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स का नौवां स्थान है। 4 मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ चेन्नई की कंडीशन खराब है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने 3 मैचों में 2 जीत और एक हार के साथ चौथा स्थान बनाया है। इस मुकाबले में ड्रीम इलेवन का कप्तान बनाये जाने लायक तीन प्लेयर्स का जिक्र किया गया है।
तीसरा नाम (PBKS vs CSK Dream11)
कप्तान बनाने के लायक नामों में तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के मथिषा पथिराना का नाम शामिल किया जा सकता है। हालांकि इस सीजन अभी तक उनको कुल 5 ही विकेट मिले हैं लेकिन वह किसी भी समय गेम पलटने की क्षमता रखते हैं और कई बार ऐसा किया है। उनको कप्तान बनाया जा सकता है।
दूसरा नाम (PBKS vs CSK Dream11)
यहाँ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम शामिल किया जाना चाहिए। श्रेयस अय्यर ने जिस गति और फॉर्म के साथ हालिया समय में रन बनाए हैं, उसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है। दोनों टीमों के बल्लेबाजों में अगर बेस्ट नाम चुनना है, तो श्रेयस अय्यर का नाम ही शामिल किया जाना चाहिए।
पहला नाम (PBKS vs CSK Dream11)
यहाँ चेन्नई सुपर किंग्स के एक युवा प्लेयर का नाम शामिल किया गया है, जिसे ड्रीम टीम में कप्तान बनाया जा सकता है। इस प्लेयर का नाम नूर अहमद है, जिसने आईपीएल में अब तक अपनी धारदार गेंदबाजी से तबाही मचाने का काम किया है। नूर अहमद ने इस सीजन अब तक कुल 10 विकेट हासिल किये हैं और पर्पल कैप भी उनके पास है।












Click it and Unblock the Notifications