IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में रहेगा इन खिलाड़ियों का जलवा, हो गया टीम का ऐलान

Australia announce squad for ODI series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर रहने वाले स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस जैसे बड़े खिलाड़ियों की टीम में एंट्री मिली है। दोनों ही टीमों के पास वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियां आजमाने का बेहतरीन मौका है।

भारतीय टीम का ऐलान होना बाकी: इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना अभी बाकी है। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिय़ा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ल्ड कप में शामिल खिलाड़ियों को ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मौका दिया जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले भारत के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर सीरीज में जीत हासिल करने का बेहतरीन मौका होगा।

Australia announce squad 1

ऐसे देख सकते हैं लाइव: फैंस भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर फ्री में देख सकेंगे। वहीं वनडे सीरीज मैचों का लाइव ब्रॉडकास्ट स्पोर्ट्स 18 पर किया जाएगा। इसके अलावा दोनों देशों के ट्विटर हैंडल के जरिए भी मैच का अपेडट लिया जा सकता है। मोहाली, इंदौर और राजकोट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के मुतकाबले खेले जाएंगे।

जानें सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे: 22 सितंबर 2023 (शुक्रवार), दोपहर 1:30 बजे
दूसरा वनडे: 24 सितंबर 2023 (रविवार), दोपहर 1:30 बजे
तीसरा वनडे: 27 सितंबर 2023 (बुधवार), दोपहर 1:30 बजे

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जॉश इंग्लिश, स्पेंसर जॉनसन, मार्नश लाबुशेन, मिचल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जंपा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+