DHONI को लेकर बड़ा खुलासा, पूर्व विकेटकीपर का छलका दर्द, कहा- मुझे टीम से बाहर किया और...

Parthiv Patel On MS DHONI: भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के महान कप्तानों में की जाती है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, जबकि 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाया था। वहीं साल 2013 में धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की थी।

धोनी निभाते थे अहम रोल: कप्तानी के अलावा धोनी टीम के लिए एक बेहतरीन फिनिशर का रोल भी अदा करते थे। पिच पर धोनी की मौजूदगी से भारतीय टीम को जीत की उम्मीद बनी रहती थी। धोनी बल्ले से कई बार अंतिम ओवर में टीम को जीत दिलाने में सफल रहे हैं। वहीं विकेट के पीछे भी वह बेहद चतुराई से कीपिंग करते हुए दिखाई देते रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई स्टंपिंग ऐसी की जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

Parthiv Patel 1

धोनी महान है लेकिन...: महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम में एंट्री कैसे मिली इस पर पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बड़ा खुलासा किया है। एक सम्मेलन के दौरान पार्थिव पटेल ने धोनी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बेशक, धोनी महान रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है लेकिन अपने पहले कप्तान के लिए आपके मन में सॉफ्ट कॉर्नर जरूर होता है और मेरे मन में भी यही है।

जानिए पार्थिव पटेल ने क्या कहा: उन्होंने कहा कि मैं धोनी के आने से पहले ही भारतीय टीम के लिए टेस्ट और वनडे में डेब्यू कर चुका था। मेरा प्रदर्शन खराब हो गया था, इसलिए धोनी को चुना गया। मुझे लगता है कि यह उनके लिए श्रेय है। मैं हमेशा यह कहता हूं लेकिन आपको केवल एक ही मौका मिलता है क्योंकि आसपास बहुत सारे खिलाड़ी होते हैं। बता दें कि धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी पार्थिव पटेल ने 3 साल तक खेला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+