कम नहीं हो रहा Smriti mandhana का दर्द! पिता के बाद होने वाले पति भी हुए अस्पताल में भर्ती? बिगड़ी तबीयत
Palash Muchhal Health Update: भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना के लिए मैदान से बाहर मुश्किलों का दौर जारी है। एक तरफ जहां उनके पिता श्रीनिवास मंधाना हार्ट अटैक के लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं अब खबर आई है कि उनके मंगेतर पलाश मुच्छल को भी कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह खबर सामने आने के बाद लगातार फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पलाश मुच्छल को मिली अस्पताल से छुट्टी (Palash Muchhal Health Update)
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार पलाश मुच्छल को वायरल संक्रमण और एसिडिटी की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, उनकी हालत गंभीर नहीं थी और उन्हें जल्दी ही डिस्चार्ज कर दिया गया। पलाश अब टीम होटल लौट चुके हैं। पलाश मुच्छल की सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें डॉक्टरों ने घर पर जाकर आराम करने की सलाह दी है।

पिता की सेहत पर आया अपडेट
स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पारिवारिक डॉक्टर डॉ. नमन शाह ने पीटीआई को बताया कि श्रीनिवास मंधाना को दोपहर करीब 1:30 बजे बाईं ओर सीने में दर्द (जिसे मेडिकल भाषा में 'एनजाइना' कहते हैं) हुआ था। शुरुआती जांच में उनके 'कार्डियक एंजाइम' बढ़े हुए पाए गए हैं, इसलिए उन्हें लगातार निगरानी में रखा जा रहा है। वह फिलहाल स्थिर हैं और स्वस्थ हो रहे हैं।
अभी शादी की तारीख तय नहीं
परिवार में इस दोहरी स्वास्थ्य समस्या के कारण जोरों-शोरों से चल रही शादी की तैयारियां अचानक रुक गईं। स्मृति मंधाना ने खुद फैसला किया है कि जब तक उनके पिता पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते तब तक शादी नहीं होगी। यही कारण है कि शादी की नई तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है, और समारोह को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर स्मृति और पलाश के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन (मेहंदी, हल्दी और संगीत) की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए थे। यहां तक कि दोनों पक्षों की टीमों के बीच एक मजेदार क्रिकेट मैच भी आयोजित किया गया था, जिससे पता चलता है कि शादी से पहले परिवार में कितनी खुशी का माहौल था। हांलांकि, अब परिवार का ध्यान पूरी तरह से श्रीनिवास मंधाना के स्वास्थ्य पर केंद्रित है। क्रिकेट जगत और फैंस इस मुश्किल घड़ी में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications