2 महीने पहले कैंसिल हुई थी शादी, अब पलाश मुच्छल ने उठाया बड़ा कदम, स्मृति मंधाना से जुड़ा है मामला
Palash Muchhal Deletes Smriti Mandhana Posts: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी को टूटे हुए दो महीने हो चुके हैं। रविवार यानी 25 जनवरी को सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से स्मृति मंधाना से जुड़ी सभी तस्वीरें और पोस्ट हटा दिए हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पिछले कुछ हफ्तों से मुच्छल पर कई आरोप लगाए जा रहे हैं।
पलाश और स्मृति पांच साल बाद हुए अलग (Palash Muchhal Deletes Smriti Mandhana Posts)
पलाश और स्मृति के रिश्ते को हाल ही में पांच साल पूरे हुए थे। पलाश का सोशल मीडिया फीड पहले स्मृति के जन्मदिन, जीत की खुशी और छुट्टियों की तस्वीरों से भरा रहता था, लेकिन अब वहां स्मृति का कोई नामोनिशान नहीं है। इतना ही नहीं दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। यह घटनाक्रम उन रिपोर्टों के ठीक बाद आया है जिनमें दावा किया गया था कि दिसंबर 2025 में उनकी शादी आधिकारिक रूप से रद्द कर दी गई थी।

23 नवंबर को होनी थी शादी
इस कपल की शादी 23 नवंबर, 2025 को होनी तय थी। शुरुआत में खबर आई कि दोनों परिवारों में स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति के कारण शादी को टाल दिया गया है। लेकिन बाद में दिसंबर 2025 में इस बहुचर्चित शादी के पूरी तरह रद्द होने की आधिकारिक पुष्टि सूत्रों के हवाले से की गई। हालांकि, स्मृति या पलाश में से किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर इसके कारणों का खुलासा नहीं किया।
पलाश मुच्छल पर लगे गंभीर आरोप
शादी टूटने की खबरों के बीच पलाश मुच्छल कानूनी और निजी विवादों में घिरे नजर आ रहे हैं। अभिनेता और निर्माता विज्ञान माने ने पलाश पर एक फिल्म प्रोजेक्ट के सिलसिले में धोखाधड़ी और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। महाराष्ट्र के सांगली में इस संबंध में एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई गई है, जिसमें करीब 40 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications