IPL 2026 में दिखेगा पाकिस्तानी कनेक्शन! BCCI का बड़ा फैसला, ऑक्शन में इस खिलाड़ी की एंट्री

IPL 2026 Auction List: आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। क्रिकेट फैंस का इंतज़ार खत्म होने वाला है क्योंकि 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में इस सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑक्शन के लिए फाइनल लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 350 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

इस खिलाड़ी की हो रही है जमकर चर्चाएं (IPL 2026 Auction List)

इन 350 धुरंधरों पर दांव लगाने के लिए 10 फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी तिजोरियां खोलेंगी। दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन कड़ी छंटनी के बाद केवल 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी ही शॉर्टलिस्ट हो पाए हैं। इन नामों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा न्यूजीलैंड का युवा सनसनीखेज ऑलराउंडर मोहम्मद अब्बास बटोर रहा है।

ipl 2026 1

मोहम्मद अब्बास कौन हैं?

22 वर्षीय मोहम्मद अब्बास भले ही न्यूजीलैंड की टीम के लिए खेलते हों, लेकिन उनका जन्म पाकिस्तान लाहौर में हुआ था। उनके पिता अजहर अब्बास एक पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर रह चुके हैं। बचपन में ही उनका परिवार ऑकलैंड शिफ्ट हो गया था। मोहम्मद की प्रतिभा को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 16 साल की उम्र में ही पहचान लिया था और उन्हें अपने टैलेंट पाथवे प्रोग्राम में शामिल कर लिया था।

डेब्यू मैच में किया था कमाल

इस साल 29 मार्च 2025 को नेपियर में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू करते ही मोहम्मद अब्बास ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों पर 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली और डेब्यू पर सबसे तेज़ अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने भारत के क्रुणाल पंड्या (26 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ा। इस तूफानी पारी में 3 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। गेंदबाजी में भी उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान का विकेट लेकर अपनी ऑलराउंड क्षमता दिखाई।

क्या आईपीएल में मिलेगा मौका

इस शानदार प्रदर्शन के तुरंत बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दे दिया। वह एजाज पटेल के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में दूसरे मुस्लिम खिलाड़ी हैं। ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों की नजर इस युवा विस्फोटक और रिकॉर्ड-तोड़ ऑलराउंडर पर टिकी होगी, जो कम ही समय में अपनी छाप छोड़ चुका है। आईपीएल 2026 में अब्बास किस टीम का हिस्सा बनेंगे, यह देखना रोमांचक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+