'पाकिस्तानी लोग अच्छे हैं और हम वहां निश्चित रूप से खेलेंगे,' भारतीय खिलाड़ी ने जताई पाक में खेलने की इच्छा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की भागीदारी अनिश्चित बनी हुई है। पाकिस्तान इतिहास में पहली बार किसी बड़ी आईसीसी की मेजबानी करने जा रहा है। आठ टीमों को भाग लेना है, बीसीसीआई ने अभी तक अपनी सहमति नहीं दी है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा है कि विदेश मंत्रालय इस बारे में अंतिम फैसला लेगा कि टीम इंडिया टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं। भारत ने 2008 एशिया कप के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है, जबकि पाकिस्तान ने आखिरी बार द्विपक्षीय सीरीज के लिए 2012-13 में भारत का दौरा किया था।

kuldeep yadav

हालांकि बोर्ड की तरफ से चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन खिलाड़ी इस इवेंट में खेलने के इच्छुक हैं। भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने पाकिस्तान में खेलने को लेकर एक बड़ी अहम प्रतिक्रिया दी है।

ऑस्ट्रेलिया में एक कार्यक्रम में कुलदीप ने कहा, "क्रिकेटर के तौर पर हमें जहां भी भेजा जाएगा, हम वहां खेलेंगे। मैं पहले कभी पाकिस्तान नहीं गया, इसलिए मैं उत्साहित हूं। पाकिस्तानी लोग अच्छे हैं और जब भी हमें मौका मिलेगा, हम निश्चित रूप से वहां जाकर खेलेंगे।"

उधर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से तैयारी की जा रही है। चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए कराची स्टेडियम को तैयार किया जा रहा है। इसे पूरी तरह से नया बनाया जा रहा है। अन्य स्टेडियम भी रिनोवेट करने तैयार किये जा रहे हैं। भारतीय टीम का वहां जाना फ़िलहाल तय नहीं हो पाया है।

कुछ खबरें ऐसी भी आई हैं कि चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत कराए जा सकते हैं। एशिया कप के समय भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। टीम इंडिया के मुकाबले श्रीलंका में कराए गा थे। आने वाले कुछ समय में स्थिति साफ़ हो जाएगी। बीसीसीआई पूरी तरह से इस मामले में भारत सरकार के ऊपर निर्भर करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+