पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बताया पहलगाम हमले का गुनहगार कौन? सरेआम बता दिया दोषी का नाम

Pahalgam Attack: जम्मू एंड कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद विरोध के स्वर तेज है, भारत सरकार ने सिन्धु जल संधि समाप्त करने सहित कुछ बड़े फैसले भी लिए हैं। पाकिस्तान की तरफ से ही यह आतंकी हमला हुआ है। इसके बावजूद वहां की सरकार हर बार इसे स्वीकार करने से मना करती रहती हैं।

इस बीच पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर ने इस पर अहम बयान दिया है। इस खिलाड़ी ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने हर हमला नहीं कराया है, तो फिर प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ निंदा क्यों नहीं करते। इस प्लेयर ने पाकिस्तानी सरकार की पोल खोलकर रख दी।

danish kaneria

यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि महान लेग स्पिनर दानिश कनेरिया हैं। कनेरिया ने बड़ा अपडेट देते हुए पाक सरकार पर आरोप जड़े हैं। कनेरिया ने एक्स पर लिखा कि अगर पाकिस्तान का वास्तव में पहलगाम आतंकी हमले में कोई हाथ नहीं है, तो प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अभी तक इसकी निंदा क्यों नहीं की? आपकी सेना अचानक हाई अलर्ट पर क्यों है? क्योंकि अंदरखाने आप सच जानते हैं और आतंकियों को शरण और समर्थन दे रहे हैं। शर्म करो।

गौरतलब है कि इस हमले में 27 पर्यटक और एक वहां का लोकल नागरिक मारा गया था। इसके बाद पूरे देश में प्रतिशोध की ज्वाला धधक रही है और सरकार से कड़े एक्शन की मांग हो रही है। पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर ने इस हमले के बाद दुःख जताते हुए ट्वीट किया था। पूर्व ऑल राउंडर मोहम्मद हफीज ने दुखी और दिल टूटने की बात लिखी थी। उनके अलावा अन्य किसी प्लेयर की तरफ से कोई संदेश देखने को नहीं मिला।

भारत की तरफ से कुछ कदम उठाए गए हैं, उनमें सिन्धु जल समझौता अहम है, इसे अब रद्द कर दिया गया है। इससे पाकिस्तान को पानी नहीं मिलेगा। इसके अलावा जो भी पाक नागरिक भारत में हैं, उनको 48 घंटों में देश छोड़ने का आदेश दिया गया है और अटारी बॉर्डर भी बंद किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+