क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, पाकिस्तानी क्रिकेटर की एक्स-वाइफ का खुलासा, कहा- मेरा पति एक हत्यारा है
Pakistani Cricketer Ex-Wife News: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इमाद ने हाल ही में अपनी दूसरी शादी की घोषणा की है। हालांकि, इस खबर के सामने आते ही उनकी पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने उन पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं, जिससे यह मामला अब कानूनी और नैतिक विवाद का रूप लेता दिख रहा है।
इमाद वसीम ने किया दूसरी शादी का ऐलान (Pakistani Cricketer Ex-Wife News)
इमाद वसीम ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी शादी (नायला के साथ) की जानकारी शेयर की। उन्होंने अपने बयान में कहा कि यह फैसला उन्होंने "शांति, स्थिरता और आपसी सम्मान" के साथ जीवन जीने के इरादे से लिया है। इमाद ने स्वीकार किया कि उनकी पिछली शादी उनके जीवन के सबसे कठिन अध्यायों में से एक थी और वे उसमें जरूरत से ज्यादा समय तक बने रहे। उन्होंने यह भी कहा कि इस कठिन दौर ने उन्हें उनके बच्चों के रूप में सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है, जिनसे वे बेहद प्यार करते हैं।

पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने लगाए संगीन आरोप
इमाद की दूसरी शादी की खबर के कुछ ही समय बाद उनकी पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई गंभीर दावे किए। सानिया ने आरोप लगाया कि इमाद ने दिसंबर 2023 में लाहौर में उनका गर्भपात करवाया था। उन्होंने इमाद को 'हत्यारा' और 'धोखेबाज' बताते हुए दावा किया कि उनके पास इन आरोपों को साबित करने के लिए वीडियो मौजूद हैं।
इमाद वसीम ने किया नई पत्नी का बचाव
सानिया ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइजी 'इस्लामाबाद यूनाइटेड' की भी आलोचना की और फैंस से टीम के बहिष्कार की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी "धोखेबाज या अपराधी" को इस तरह भागने का रास्ता नहीं मिलना चाहिए। आरोपों के बीच इमाद वसीम ने अपनी नई पत्नी नायला का बचाव किया है, जिन्हें सानिया ने कथित तौर पर घर तोड़ने वाली कहा था।
इमाद ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनकी देरी और खामोशी की वजह से एक निर्दोष व्यक्ति (नायला) को गलत तरीके से आंका गया और उनकी आलोचना की गई। उन्होंने इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए गहरा पछतावा व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications