Pakistan vs New Zealand: पाक-न्यूजीलैंड मैच कितने बजे किया जाएगा रद्द? जोरदार बारिश से बिगड़ा मामला
Pakistan vs New Zealand: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले में टॉस तो पाकिस्तान के पक्ष में रहा, लेकिन उसके बाद आए बादलों ने खेल प्रेमियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का साहसी फैसला लिया, लेकिन बारिश के कारण अब तक एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राउंड स्टाफ ने पूरे खेल के मैदान को कवर (Covers) से ढक दिया है। मैच को कम से कम 5-5 ओवर का कराने के लिए रात 10:16 बजे (IST) का कट-ऑफ टाइम तय है।

सेमीफाइनल की दौड़ में यह मैच दोनों टीमों के लिए एक टीम यहाँ से 2 अंक बटोरकर अपनी स्थिति मजबूत कर सकती थी, लेकिन 1 अंक मिलने पर उन्हें अगले दोनों मैच 'करो या मरो' की स्थिति में खेलने होंगे।
मैच रद्द होने पर नेट रन रेट का फायदा नहीं मिलता, जो सेमीफाइनल की रेस में निर्णायक साबित हो सकता है।बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रुप-2 में इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी टीमें भी मौजूद हैं, ऐसे में अंक बंटने से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications