T20 World Cup 2026 Live Streaming: वर्ल्ड कप में पहली टक्कर पाकिस्तान-नीदरलैंड के बीच, कैसे देखें लाइव एक्शन
PAK vs NED Live Streaming: क्रिकेट के सबसे छोटे और रोमांचक फॉर्मेट का महाकुंभ यानी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 आज से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका और भारत की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस वर्ल्ड कप में आज कुल तीन मैच खेले जाने हैं, लेकिन आगाज पाकिस्तान के मुकाबले से होगा।
पाकिस्तानी टीम को अभ्यास मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। वह मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया था। आज पाक टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार अंदाज में करने का प्रयास करेगी।

पाकिस्तान vs नीदरलैंड: मैच कब और कहां?
तारीख: शनिवार, 7 फरवरी 2026
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे (टॉस 10:30 AM)
स्थान: सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड, कोलंबो, श्रीलंका
PAK vs NED: कहां देखें लाइव मैच?
भारत में वर्ल्ड कप का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर किया जाएगा। आप इसे हिंदी, अंग्रेजी सहित 5 प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में देख सकते हैं। मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखने के लिए जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर जाना होगा। पाकिस्तान में फैंस PTV Home, PTV National और Myco पर मैच देख सकते हैं। डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए Tamasha, ARY Zapp और Tapmad उपलब्ध हैं।
मौसम को लेकर क्या है पूर्वानुमान
कोलंबो में मौसम का मिजाज अच्छा नहीं दिख रहा है। BBC Weather के अनुसार टॉस के समय लगभग 37 प्रतिशत बारिश की संभावना है और दोपहर तक हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं AccuWeather का अनुमान इससे भी ज्यादा चिंताजनक है, जिसमें दिन के बीच में बारिश की आशंका बढ़ती हुई दिखाई गई है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।
नीदरलैंड: मैक्स ओ'डॉड, विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), बास डी लीडे, वेस्ली बर्रेसी, रूलोफ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, पॉल वैन मीकेरेन, विवियन किंग्मा, टिम प्रिंगल।












Click it and Unblock the Notifications