Flashback 2022: इंग्लैंड ने पाकिस्तान में जाकर कर दी छक्कों की बौछार, साल 2022 में टूट गया भारत का रिकॉर्ड
Pakistan vs England, 3rd Test: बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। पहला टेस्ट हारने के बाद टीम की कोशिश दूसरे मुकाबले को जीतने की होगी।

Pakistan vs England, 3rd Test: कराची में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 50 रनों की लीड दी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने पहले दिन अपनी पहली पारी में 304 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 354 रन बनाने का काम किया।

इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक
इंग्लैंड पाकिस्तान सीरीज में 2-0 से पहले ही पिछड़ रहा है और सीरीज हारने के बाद तीसरे टेस्ट में भी उसकी हालत कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने इस दौरे पर अपना तीसरा शतक जड़ने का काम किया। रावलपिंडी और मुल्तान टेस्ट में इंग्लैंड की शानदार जीत में हैरी ब्रूक ने अहम योगदान दिया था। वह एक बार फिर टीम के लिए काफी कारगार साबित हो रहे हैं।

इंग्लैंड ने तोड़ा भारत का बड़ा रिकॉर्ड
साल 2022 इंग्लैंड टीम के लिए शानदार गुजरा है। टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम किया। अब टेस्ट में भी टीम अपना बेस्ट प्रदर्शन करती नजर आ रही है। पाकिस्तान दौरे पर इंग्लैंड ने एक बड़ा कारनामा किया है। इंग्लैंड ने इस साल टेस्ट में सबसे अधिक छक्के लगाने का काम किया। ऐसा कर इंग्लैंड ने भारत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भारत ने लगाए थे सबसे अधिक छक्के
भारत ने साल 2021 में 14 मैचों में सर्वाधिक 87 छक्के टेस्ट क्रिकेट में लगाने का काम किया। भारत ने एक साल में किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक छक्के लगाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इंग्लैंड ने अब भारत के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया है। इंग्लैंड की टीम ने साल 2022 में 88वां टेस्ट छक्का लगा दिय़ा है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में यह कारनामा किया है। भारत के बनाए एक कैलेंडर ईयर में 87 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अब इंग्लैंड की टीम एक साल में सबसे अधिक छकके लगाने वाली टीम बन गई है।
-
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications