'मां चाहती हैं, मैं शादी कर लूं', स्टेडियम में सरेआम लड़की ने बाबर आजम को किया प्रपोज और फिर...

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 10 विकेट से मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम ने दमदार वापसी की। 7 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले को इंग्लैंड ने 63 रन से जीतकर एक बार फिर सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है।

नई दिल्ली, 24 सितंबर। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 10 विकेट से मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम ने दमदार वापसी की। 7 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले को इंग्लैंड ने 63 रन से जीतकर एक बार फिर सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है। टॉस हारकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 221 रन की स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 158 रन बना सकी और 63 रन से मैच हार गई।

पिछले मैच में बाबर आजम ने जड़ा था शतक

पिछले मैच में बाबर आजम ने जड़ा था शतक

पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने इससे पहले दूसरे टी-20 मुकाबले में शानदार शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने का काम किया था। बाबर आजम के शतक की बदौलत पाकिस्तान की टीम दूसरे टी-20 को 10 विकेट से जीतने में कामयाबी हासिल की थी। बाबर आजम की फैन फॉलोइंग सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। बाबर आजम को सपोर्ट करने के लिए लाखों की तादाद में लोग आते हैं।

बाबर आजम को मिला शादी का प्रपोजल

बाबर आजम को मिला शादी का प्रपोजल

तीसरे टी-20 मैच के दौरान एक लड़की ने पोस्टर पर कुछ ऐसा लिखा था जो वायरल हो गया। दरअसल, इस बैनर के जरिए लड़की ने कराची में खचाखच भरे स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को प्रपोज किया। इस लड़की ने अपने पोस्टर में लिखा था कि बाबर आजम क्या हम लम्बी पार्टनरशिप के लिए कोलैब कर सकते हैं? यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

'मां चाहती हैं, मैं शादी कर लूं'

'मां चाहती हैं, मैं शादी कर लूं'

इस मैच के बाद लड़की का इंटरव्यू भी लिया गया जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की बताती हैं कि वह बाबर आजम को बेहद पसंद करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। लड़की ने कहा कि उनकी मां उसकी शादी करना चाहती हैं। यह सुन सुनकर वह अब इससे तंग आ चुकी है। लड़की ने कहा कि अगर बाबर आजम ने बैनर देखा तो उनकी मां बहुत खुश होगी।

बाबर आजम के अब्बू अम्मी से बात करनी होगी

बाबर आजम के अब्बू अम्मी से बात करनी होगी

वहीं इस मामले पर कमेंट्री कर रहे वसीम अकरम ने कहा कि बाबर आजम से शादी करने के लिए लड़की को उसके घरवाले से परमिशन लेनी होगी। वसीम अकरम ने मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा की शादी के लिए आपको बाबर आजम के अब्बू अम्मी से बात चाहिए। हालांकि, अकरम ने यह बात मजाकिया अंदाज में कहा था। बता दें कि पाकिस्तान को अब सीरीज में बराबरी करने के लिए अगला मुकाबला जीतना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+