PAK vs BAN Highlights: फखर जमान के तूफान में उड़ा बांग्लादेश, पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में दर्ज की तीसरी जीत

Pakistan vs Bangladesh, 31st Match- Live: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 31वां मैच आज, 31 अक्टूबर को पाकिस्तान (PAK) और बांग्लादेश (BAN) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एकतरफा रहा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दमदार तरीके से जीत हासिल की। 205 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। फखर जमान ने 7 छक्कों की मदद से 81 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने कमाल की पारी खेली। फखर जमान ने 7 छक्कों की मदद से 81 रन बनाने का काम किया। गेंदबाजी में मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन अफरीदी ने तीन-तीन विकेट झटकने का काम किया। 205 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत शानदार रही। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक और फखर ज़मान ने पहले विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी की।

pakistan vs bangladesh

LIVE Feed
Oct 31, 2023, 8:38 PM IST

पाकिस्तान को मिली जीत

लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम ने आखिरकार जीत हासिल कर ली है। पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से एक तरफा अंदाज में जीत दर्ज की।
Oct 31, 2023, 8:15 PM IST

पाकिस्तान को तीसरा झटका

पाकिस्तान को तीसरा झटका फखर जमान के रूप में लगा। फखर जमान 74 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए।
Oct 31, 2023, 8:04 PM IST

पाकिस्तान को दूसरा झटका

पाकिस्तान को दूसरा झटका कप्तान बाबर आजम के रूप में लगा है। बाबर आजम 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
Oct 31, 2023, 7:44 PM IST

पाकिस्तान को बड़ा झटका

अब्दुल्ला शफीक और फखर जमान की जोड़ी को मेहदी हसन मिराज ने तोड़ने का काम किया। मेहदी हसन मिराज ने अब्दुल्ला शफीक को 68 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
Oct 31, 2023, 7:31 PM IST

शफीक और फखर ने जड़ा अर्धशतक

अब्दुल्ला शफीक और फखर जमान ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के 100 रन पूरे हो गए हैं। उसने 18 ओवर में बिना किसी नुकसान के 105 रन बना लिए हैं।
Oct 31, 2023, 7:13 PM IST

15 ओवर 86 रन

15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 86 रन हो गया है।
Oct 31, 2023, 6:57 PM IST

59 रनों की साझेदारी

अब्दुल्ला शफीक और फखर जमान ने पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दिला दी है। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़ लिए हैं। बांग्लादेश को अभी भी पहले विकेट की तलाश है।
Oct 31, 2023, 6:35 PM IST

7 ओवर में 33 रन

7 ओवर में पाकिस्तान की टीम ने 33 रन बना लिए हैं। अब्दुल्ला शफीक और फखर जमान टीम को आगे बढ़ा रहे हैं।
Oct 31, 2023, 6:27 PM IST

फखर जमां ने जड़ा छक्का

आउट ऑफ फॉर्म चल रहे फखर जमां ने जोरदार छक्का लगाकर सभी को हैरान किया।
Oct 31, 2023, 6:12 PM IST

बांग्लादेश को विकेट की तलाश

पाकिस्तान ने शुरुआती दो ओवर में 6 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश को विकेट की तलाश है।
Oct 31, 2023, 5:40 PM IST

पाकिस्तान को जीत के लिए मिला 205 रन का लक्ष्य

बांग्लादेश ने 45.1 ओवर में 204 रन बनाए हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य मिला है। श्रीलंका की ओर से महमूदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए हैं।
Oct 31, 2023, 5:35 PM IST

बांग्लादेश का 10वां विकेट गिरा

47वां ओवर लेकर आए मोहम्मद वसीम जूनियर ने मुस्तफिजुर को भी बोल्ड कर दिया है। इसके साथ ही बांग्लादेश की पूरी टीम ढेर हो चुकी है
Oct 31, 2023, 5:32 PM IST

वसीम जूनियर ने एक ओवर में गिराए दो विकेट

पाकिस्तान को 44वें ओवर में दो बड़ी सफलता मिली हैं। वसीम जूनियर ने पहले मेहदी हसन मिराज और फिर तस्कीन अहमद को क्लीन बोल्ड करते हुए दो विकेट अपने नाम किए हैं।
Oct 31, 2023, 5:14 PM IST

पाकिस्तान को मिली सातवीं सफलता

पाकिस्तान को सातवीं सफलता शाकिब अल हसन के रूप में मिली है। शाकिब को हारिस रऊफ ने आगा सलमान के हाथों कैच आउट करा दिया है। शाकिब 43(64) रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
Oct 31, 2023, 4:29 PM IST

बांग्लादेश को पांचवां झटका, महमूदुल्लाह आउट

बांग्लादेश को पांचवां झटका महमूदुल्लाह के रूप में लगा है। शाहीन अफरीदी ने महमूदुल्लाह को बोल्ड आउट किया है। इसके साथ ही बांग्लादेश ने अब अपने सबसे इन-फॉर्म बल्लेबाज को भी खो दिया है। महमूदुल्लाह 56(70) रन बनाकर आउट हो गए हैं।
Oct 31, 2023, 4:15 PM IST

महमूदुल्लाह ने जड़ा शानदार अर्धशतक

पाकिस्तान के खिलाफ महमूदुल्लाह ने अपने वनडे करियर का 28वां अर्धशतक जड़ दिया है। 28 ओवर में 4 विकेट पर बांग्लादेश ने 121 रन बना लिए हैं। कप्तान शाकिब अल हसन (10) और महमूदुल्लाह (52) क्रीज पर मोर्चा संभाले हुए हैं।
Oct 31, 2023, 3:47 PM IST

बांग्लादेश को चौथा झटका, लिटन दास आउट

बांग्लादेश को चौथा झटका लिटन दास के रूप में लगा है। इफ्तिखार अहमद ने लिटन दास को आगा सलमान के हाथों कैच आउट करा दिया है। सेट बल्लेबाज लिटन दास 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
Oct 31, 2023, 3:34 PM IST

17 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 75/3

लिटन दास और महमुदुल्लाह के बीच पचास रन की साझेदारी हो चुकी है, जोकि लगातार और मजबूत होती जा रही है। मोहम्मद वसीम जूनियर के इस ओवर से सात रन आए हैं। क्रीज पर लिटन दास 33(51) और महमूदुल्लाह 31(35) मोर्चा संभाले हुए हैं।
Oct 31, 2023, 3:08 PM IST

11 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 48/3

मैच का 11वां ओवर लेकर आए मोहम्मद वसीम जूनियर ने इस ओवर से सिर्फ 11 रन दिए हैं। इस ओवर से लिटन दास के बल्ले से शानदार चौके देखने को मिले। फिलहाल, क्रीज पर महमूदुल्लाह 13(14) और लिटन दास 25(36) मोर्चा संभाले हुए हैं।
Oct 31, 2023, 2:35 PM IST

बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका

बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही है। बांग्लादेश की टीम ने 23 के स्कोर पर ही तीसरा विकेट भी गंवा दिया है।
Oct 31, 2023, 2:28 PM IST

4 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 9/2

बांग्लादेश के लिए इससे खराब शुरुआत कुछ और नहीं हो सकती है, क्योंकि वह तीसरे ओवर में ही अपना दूसरा विकेट गंवा चुके हैं। हालांकि, साझेदारी बनाने की कोशिश जारी है। इस ओवर से सिर्फ तीन रन आए हैं।
Oct 31, 2023, 2:23 PM IST

बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा, शान्तो आउट

बांग्लादेश का दूसरा विकेट नजमुल हुसैन शान्तो के रूप में गिरा है। शाहीन शाह अफरीदी ने शान्तो को मात्र 4 रन पर ही पवेलियन भेज दिया है।
Oct 31, 2023, 2:13 PM IST

बांग्लादेश का पहले ही ओवर में गिरा विकेट

बांग्लादेश को पहले ही ओवर में तंजीद हसन के रूप में बड़ा झटका लगा है। शाहीन अफरीदी ने तंजीद हसन को एलबीडब्ल्यू आउट किया है। शाहीन का शानदार प्रदर्शन, उन्होंने अपना 100वां वनडे विकेट हासिल कर लिया है।
Oct 31, 2023, 2:05 PM IST

बांग्लादेश की पारी शुरू, क्रीज पर तंजीद हसन और लिटन दास

बांग्लादेश की पारी शुरू हो चुकी है। तंजीद हसन और लिटन दास क्रीज पर हैं। तंजीद हसन स्ट्राइक पर हैं। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी पहला ओवर लेकर आए हैं।
Oct 31, 2023, 1:55 PM IST

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ
Oct 31, 2023, 1:54 PM IST

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

लिटन दास, तंजिद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम
Oct 31, 2023, 1:53 PM IST

बड़ी पारी के इंतजार में कप्तान बाबर आजम

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि, हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। इसमें शुरुआत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है, क्योंकि इसमें कुछ नमी है। पिछले मैच में हम तीनों विभाग में अच्छे थे। कुछ अच्छी ऊर्जा थी। मैं भी बड़ी पारी का इंतजार कर रहा हूं, कोशिश करूंगा कि इसे शतक में तब्दील कर सकूं। टीम में तीन बदलाव किए गए हैं, इमाम, शादाब और नवाज बाहर हैं, उनकी जगह फखर, सलमान और उसामा को लाया गया है।
Oct 31, 2023, 1:51 PM IST

बांग्लादेश के प्रदर्शन पर क्या बोले शाकिब अल हसन

टॉस जीतने के बाद शाकिब अल हसन ने कहा कि, हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, ऐसा लग रहा है कि विकेट सूखा है, हमने यहां पिछला मैच खेला था, यह धीमा था और टर्न भी था। हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है, हमें पहले 10 ओवरों में अच्छा खेलना होगा और उम्मीद है कि हम वहां से आगे बढ़ सकते हैं।
Oct 31, 2023, 1:37 PM IST

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ जीता टॉस

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच दोपहर दो बजे से शुरू होगा।
Oct 31, 2023, 1:06 PM IST

कोलकाता में कैसा रहेगा आज का मौसम

कोलकाता में मौसम की स्थिति धुंधली रहने वाली है। एक्यूवेदर (AccuWeather) के मुताबिक अगले 24 घंटों में कोलकाता में बारिश की संभावना कम है। शहर में आंधी-बारिश की संभावना नहीं है। यहां तापमान 33 डिग्री से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाने की भी संभावना नहीं है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+