PAK vs BAN: 'अगर टीम चाहती तो मैं...', फखर जमान ने धमाकेदार वापसी पर तोड़ी चुप्पी, खोली पाकिस्तान की पोल
Pakistan vs Bangladesh highlights: लगातार चार मैच में हार झेलने के बाद आखिरकार पाकिस्तान की टीम को जीत मिली गई। बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान ने 7 विकेट से मुकाबला को अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। बांग्लादेश को हराने के बाद पाकिस्तान की टीम प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर आ गई है। पाकिस्तान आने वाले मुकाबले को भी जीतना चाहेगी।
फखर जमान रहे जीत के हीरो: बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टीम की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज फखर जमान रहे। इंजरी के चलते वर्ल्ड कप 2023 में 5 मैचों से बाहर रहने वाले फखर जमान ने वापसी करते ही टीम के लिए विसफोटक पारी खली। बांग्लादेश के खिलाफ फखर जमान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया ग।या इस मैच में उन्होंने टीम के लिए सबसे अधिक 81 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सात छक्के भी जड़े।

फखर जमान ने उठाया राज से पर्दा: मैच जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में फखर जमान ने टीम को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी चोट ऐसी नहीं थी कि वह बिल्कुल ही नहीं खेल पाए। बता दें कि फखर के घुटने में चोट लगी थी जिस कारण वह मैच से बाहर थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच मैच मिस करने को लेकर फखर जमान ने कहा कि मेरी चोट ऐसी थी कि अगर टीम को जरूरत होती तो मैं जरूर खेलता लेकिन टीम नहीं चाहती थी कि यह चोट और गंभीर या खतरनाक बन जाए। इसीलिए उन्होंने मेरा बचाव किया। अब मुझे मौका मिला है तो मेरी कोशिश रहेगी कि आने वाले मुकाबले में टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकूं।
पांच मैचों से नहीं मिला मौका: फखर जमान को वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। इस मैच में वह सिर्फ 12 रन नहीं बना सके थे। नीदरलैंड के बाद श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच से फखर जमान ड्रॉप कर दिए गए थे। इसके बाद से उन्हें लगातार पांच मैचों में खेलने का मौका नहीं दिया गया था। बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें वापसी करने का मौका मिला और उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया।












Click it and Unblock the Notifications