PAK vs NZ: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज, जानिए कहां देख सकते हैं लाइव
Pakistan's Tour Of New Zealand 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम अब अपना अगला दौरा न्यूजीलैंड के खिलाफ करने वाली है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचो की टी-20 सीरीज होने वाली है। इस सीरीज का आगाज 12 जनवरी से होना है। पाकिस्तान की कोशिश न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज को जीतने की होगी।
न्यूजीलैंड दिखाएगी दम: दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी। तीन मैचो की टी-20 सीरीज को न्यूजीलैंड की टीम बराबरी पर खत्म करने में सफल रही थी। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेली गई तीन मैचो की सीरीज एक-एक की बराबरी पर समाप्त हुई। 12 जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पांच मैचो की टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

विलियमसन की वापसी: न्यूजीलैंड की टीम में केन विलियमसन की वापसी हुई है। नवंबर 2022 में आखिरी बार टी-20 इंटरनेशनल मैच केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की तरफ से खेला था। लंबे समय बाद न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मैच में टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।
हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी केन विलियमसन को चुना गया था। लेकिन चोटिल होने के कारण वह उस सीरीज का हिस्सा नहीं हो सके थे। जिसके बाद मिचेल सेंटनर को कप्तानी सौंपी गई थी।
अफरीदी से होगी उम्मीदें: पहली बार पाकिस्तान के लिए टी-20 फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले शाहीन अफरीदी पर भारी दबाव होगा। बाबर आजम को खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के लिए कप्तानी के पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद अफरीदी को टी-20 फॉर्मेट में कप्तान बनाया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अफरीदी पर भरोसा जताया है। अफरीदी की कोशिश पाकिस्तान के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की होगी।
कहां देखें लाइव: भारत में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टी-20I मैचों के प्रसारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड T20I मैचों का लाइव-स्ट्रीमिंग विवरण अभी तक उपलब्ध नहीं है।
जानें सीरीज का शेड्यूल
पहला मैच 12 जनवरी को ऑकलैंड के ईडन पार्क में
दूसरा मैच 14 जनवरी को हैमिल्टन में
तीसरा मैच 17 जनवरी को डुनेडिन में
चौथा मैच 19 जनवरी को क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में
पांचवां मैच 21 जनवरी को क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में
न्यूजीलैंड की टीम: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी और टिम साउथी।
टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम: शाहीन अफरीदी (कप्तान), आमिर जमाल, अब्बास अफरीदी, आजम खान (विकेटकीपर), अबरार अहमद, बाबर आजम, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उसामा मीर और जमान खान।












Click it and Unblock the Notifications