पाकिस्तानी टीम की बौखलाहट आई सामने, सूर्या ने औकात दिखाई, तो PCB ने की आसिम मुनीर वाली हरकत

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला कम स्कोरिंग वाला रहा। टीम इंडिया ने आसानी से इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया और सुपर 4 की तरफ अपने कदम तेजी से बढ़ा दिए। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद पाक टीम से हाथ नहीं मिलाया।

यहां तक देखने को मिला था कि पाकिस्तानी टीम भारत के ड्रेसिंग रूम तक आई थी लेकिन भारतीय प्लेयर्स ने कोई हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वही हरकत की, जो ऑपरेशन सिंदूर में पिटाई खाते हुए उनके आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने की थी।

ind vs pak

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पोस्ट मैच में बोलने के लिए आए थे। वह अपनी बात कहकर चले गए थे। पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को आना था। पहले तो सूर्या ने हाथ नहीं मिलाया, इस वजह से उनकी बेइज्जती हुई, बाद में सूर्यकुमार यादव ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों और भारतीय सेना का जिक्र पोस्ट मैच के बाद कर डबल बेइज्जती की।

पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने अपना कोई प्रतिनिधि बोलने के लिए नहीं भेजा। पाकिस्तान ने इसका बहिष्कार कर दिया था। यह ठीक वैसा ही था, जैसा उनके आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय ब्रह्मोस मिसाइलों से मची तबाही के समय किया था।

मुनीर डर के मारे एक सुरक्षित ठिकाने पर जाकर छुप गए थे। पाकिस्तानी टीम ने भी डर के मारे किसी को पोस्ट मैच में बोलने के लिए नहीं भेजा, क्योंकि सूर्यकुमार यादव ने पूरी दुनिया के सामने एक बार फिर से पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पाकिस्तान की पोल खोलने का काम किया था।

दिखाने को तो पाकिस्तान ने बॉयकॉट किया था लेकिन असल मुद्दा उनकी पोल खुलना और बेइज्जती थी क्योंकि पीसीबी के इंटेरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी पीसीबी के हेड भी हैं। वह एसीसी के अध्यक्ष भी हैं। सबसे ज्यादा मिर्ची तो उनको लगी थी, ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत पर न्यूक्लियर अटैक की धमकी भी उन्होंने दी थी।

सच्चाई का सामना करने से पाकिस्तानी हमेशा बचने का प्रयास करते हैं और भाग जाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में कई एयरबेस तबाह होने के बाद भी उन्होंने जश्न मनाते हुए दावे किये थे कि हमने भारत को हराया है। जबकि सच तो यह है कि आज भी उनके कई एयरबेस ठीक नहीं हो पाए हैं। जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर में जीत का दावा पाकिस्तानी करते हैं, उसी तरह एशिया कप के मैच में भी जीतने का दावा कर सकते थे लेकिन यहां मुकाबला पूरी दुनिया के सामने लाइव चल रहा था, दुनिया ने देखा कि कैसे टीम इंडिया ने पाकिस्तान की हेकड़ी निकाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+