वर्ल्ड कप बॉयकॉट के ड्रामे के बीच पाकिस्तान की नई चाल, चुपचाप बुक की श्रीलंका जाने की टिकट
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक बार फिर अपने पुराने पैंतरों पर उतर आया है। एक ओर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी भारत और आईसीसी को टूर्नामेंट के बॉयकॉट की धमकी दे रहे हैं, तो दूसरी ओर खबर आई है कि पाकिस्तान टीम ने चुपचाप कोलंबो के लिए अपनी टिकटें बुक कर ली हैं। खुद को 'बलिदान' देने वाला बताने के बाद पाकिस्तान अब डर और मजबूरी के बीच फंसा नजर आ रहा है, क्योंकि आईसीसी के कड़े तेवरों के आगे उसकी एक नहीं चल रही।
यह पूरा ड्रामा बांग्लादेश के मैचों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट न करने के आईसीसी के फैसले के बाद शुरू हुआ। पाकिस्तान ने विरोध स्वरूप टूर्नामेंट से हटने की बात कही थी, लेकिन सच तो यह है कि वित्तीय नुकसान और आईसीसी के प्रतिबंध के डर से उनके हाथ-पांव फूल रहे हैं।

मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सैन्य प्रतिष्ठान तक से सलाह ली है, जहाँ से उन्हें साफ संकेत मिला है कि 'बॉयकॉट' उनके लिए आत्मघाती साबित होगा।
कब होगा पाकिस्तान का पहला मुकाबला?
सस्पेंस और ड्रामे के बीच, पाकिस्तान को अपना पहला मैच 7 फरवरी 2026 को नीदरलैंड के खिलाफ कोलंबो में खेलना है। टीम के सोमवार को लाहौर से रवाना होने की संभावना है, लेकिन अंतिम फैसला शुक्रवार तक आने की उम्मीद है।
कहां फंसेगी पाकिस्तान की गाड़ी?
पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ एयर लंका की फ्लाइट से कोलंबो जाने की तैयारी में है। पीसीबी के पूर्व अध्यक्षों नजम सेठी और रमीज राजा ने भी नकवी को सलाह दी है कि भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करना पाकिस्तान क्रिकेट की कमर तोड़ देगा। अब देखना यह है कि क्या पाकिस्तान अपनी धमकियों पर टिक पाता है या फिर चुपचाप भारत और श्रीलंका की धरती पर खेलने को मजबूर होता है।
भारत के खिलाफ मैच अब तक पाकिस्तान छोड़ चुका होता, देरी का मतलब यही है कि खेलने की पूरी प्लानिंग है, गीदड़ भभकी दी जा रही है। मोहसिन नकवी और पाकिस्तानी पीएम की मीटिंग हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications