IND VS PAK: लाइव मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज ने की भारतीय बल्लेबाज को मारने की कोशिश! फिर जो हुआ....
India U19 vs Pakistan U19, Group A: एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने 259 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को इस मुकाबले को जीतने के लिए 260 रनों की जरूरत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में भारत ने 9 विकेट खोकर 259 रन बनाए। इस दौरान भारत की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।
आदर्श सिंह ने बनाए 62 रन: भारत के सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ने टीम के लिए सबसे अधिक 62 रन बनाने का काम किया। इसके अलावा कप्तान उदय सहारन ने भी 60 रनों की पारी खेली। जबकि सचिन दास के बल्ले से 58 रन निकले। वहीं पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान के लिए मोहम्मद जीशान ने सबसे अधिक चार विकेट झटके। जबकि अमीर हसन और कुवैत शाह ने दो-दो विकेट चटकाने में सफलता हासिल की।

गेंदबाज ने जोश में खोया होश: भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों के बीच झड़प देखने को मिलती रहती है। अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ। पाकिस्तानी गेंदबाज विकेट लेने के बाद इतना जोश से भर गया कि वह भारतीय बल्लेबाज के पास आकर उसे मुक्का मारने की कोशिश करने लगा।
वाडियो हो रहा वायरल: दरअसल, भारतीय पारी के 12वें ओवर में मोहम्मद जीशान गेंदबाजी करने आए। जीशान के सामने बल्लेबाजी कर रहे बल्लेबाज रूद्र पटेल थे। मोहम्मद जीशान ने रूद्र पटेल को कैच आउट कराया। लेकिन इसके बाद उन्होंने इसका जश्न बेहद ही जोशीले तरीके से मनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह रूद्र पटेल के बिल्कुल पास जाकर उन्हें मुक्का जड़ने की कोशिश करते नजर आए। हालांकि भारतीय बल्लेबाज ने जीशान की हरकत को इग्नोर किया और वहां से पवेलियन की ओर चलते बने।
भारत अंडर-19: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, रुद्र पटेल, उदय सहारन (कप्तान), मुशीर खान, सचिन धस, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), सौम्य पांडे, मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।
पाकिस्तान अंडर-19: शमील हुसैन, शाहजेब खान, अजान अवैस, साद बेग (कप्तान और विकेटकीपर), मोहम्मद जीशान, मोहम्मद रियाजुल्लाह, तैयब आरिफ, अराफात मिन्हास, अली असफंद, अमीर हसन, उबैद शाह।












Click it and Unblock the Notifications