'मेरा हक धोनी को दे दिया गया था', पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लगाया माही पर बड़ा आरोप

Pakistan spinner Saeed Ajmal on MS Dhoni: पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल का बड़ा बयान सामने आया है।

Pakistan spinner Saeed Ajmal on MS Dhoni: भारत और पाकिस्तान के बीच अक्सर हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिलता है। दोनों देशों के खिलाड़ी भारत-पाकिस्तान मैच में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। लंबे समय से दोनों देशों के बीच कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली गई है। लेकिन आईसीसी इवेंट्स और एशिया कप में इन दोनों देशों के बीच टक्कर देखने को मिलती रही है।

रोमांचक होता है मुकाबला: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों में रोमांच देखने को मिलता रहा है। दोनों ही देशों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर काफी ज्यादा एग्रेसिव क्रिकेट देखने को मिलता है। दोनों टीमों के फैंस के बीच अक्सर सोशल मीडिया पर जंग देखने को मिलती है। भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप में ये दोनों टीमें 15 अक्टूबर को एक-दूसरे से भिड़ेगी।

MS Dhoni 1

सईद अजमल ने लगाया आरोप: साल 2013 में भारत-पाकिस्तान के बीच खेली गई सीरीज के एक मुकाबले को याद कर पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल ने कुछ बातों का जिक्र किया है। नादिर अली पॉडकास्ट पर बात करते हुए सईद अजमल ने कहा कि मैच में पांच विकेट लेने और दुनिया के नंबर एक वनडे गेंदबाज होने के बावजूद मेरी बजाय महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑप द मैच के लिए चुना गया।

लो स्कोरिंग रहा था मैच: भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया यह मुकाबला लो स्कोरिंग रहा था। अज़मल ने दमदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटकते हुए भारत को 167 रन पर ऑल आउट कर दिया था। हालांकि, पाकिस्तान की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 157 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत ने इस मैच को 10 रन से जीत लिया था।

धोनी को मिला मैन ऑफ द मैच: 6 जनवरी 2013 को दिल्ली में खेले गए इस मैच में धोनी ने भारत के लिए सबसे अधिक 36 रन बनाए थे। धोनी ने स्टंप के पीछे एक कैच और एक स्टंपिंग भी की थी। अजमल के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी की वजह से उन्हें मैन ऑफ़ द मैच खिताब नहीं दिया गया। जबकि पांच विकेट लेने के बाद वह उसे डिजर्व करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+