पाकिस्तान ने 24 साल पुराने भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की, वनडे क्रिकेट में रच दिया नया इतिहास

साल 2002 में लॉर्ड्स के मैदान पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 326 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रचा था। उस मुकाबले में मिली जीत आज भी भारतीय क्रिकेट के यादगार पलों में शामिल है। अब 24 साल बाद पाकिस्तान ने भी वनडे फाइनल में इतने ही बड़े लक्ष्य का सफल पीछा करके उस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। लाहौर में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

गद्दाफी स्टेडियम में शनिवार को श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 325 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 48.3 ओवर में सात विकेट खोकर 331 रन बना लिए। इस जीत के साथ पाकिस्तान वनडे फाइनल में 326 रन का लक्ष्य हासिल करने वाली भारत के साथ संयुक्त रूप से पहली टीम बन गया।

pakistan cricket team

फखर जमान ने शतक से संभाली पाकिस्तान की पारी

326 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। माज सदाकत पांच रन बनाकर आउट हुए, जबकि बाबर आजम खाता भी नहीं खोल सके। महज 14 रन पर दो विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान मुश्किल में नजर आ रहा था।

ऐसे समय में फखर जमान और विकेटकीपर बल्लेबाज साद बेग ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 149 रन की साझेदारी हुई। साद ने 75 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल रहे। दूसरी ओर फखर ने 99 गेंदों पर 127 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और छह छक्के लगाए।

भारत के साथ इस सूची में शामिल हुआ पाकिस्तान

वनडे फाइनल में सबसे बड़े सफल लक्ष्य का पीछा करने के मामले में अब भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों ने 326 रन का लक्ष्य हासिल किया है। इस सूची में 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का 315 रन का लक्ष्य हासिल करना भी शामिल है। पाकिस्तान की इस जीत ने न सिर्फ उसे त्रिकोणीय श्रृंखला का खिताब दिलाया, बल्कि 2002 के लॉर्ड्स फाइनल की याद भी ताजा कर दी।

वनडे फाइनल में सबसे बड़े सफल रन चेज

  • 326 रन - भारत बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स (2002)
  • 326 रन - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, लाहौर (2026)
  • 315 रन - भारत बनाम पाकिस्तान, ढाका (1998)
  • 285 रन - वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान, शारजाह (1993)
  • 277 रन - न्यूजीलैंड बनाम भारत, हरारे (2005)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+