अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए बल्लेबाजी कोच से हटे मोहम्मद यूसुफ, निजी कारणों का दिया हवाला

पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ शारजाह में 25 मार्च से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से हट गए हैं। उनकी जगह अब्दुर रहमान को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

MD yusuf

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कमान जब से नजम सेठी ने संभाली है तब से पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल चल रही है। पीसीबी में बड़े पदों पर हुए बदलावों के बाद अब टीम में भी बदलाव किए जा रहे हैं। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित हुई टीम से कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया और अब टीम के बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम से हट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ शारजाह में 25 मार्च से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से हट गए हैं।

अब्दुर रहमान संभालेंगे जिम्मेदारी

मोहम्मद यूसुफ ने निजी कारणों का हवाला देकर यह फैसला लिया है। उनकी जगह टीम के हेड कोच अब्दुर रहमान बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। उमर गुल गेंदबाजी कोच और अब्दुल मजीद फील्डिंग कोच के रूप में अपना कार्यकाल जारी रखेंगे। आपको बता दें कि सकलैन मुश्ताक का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद से पाकिस्तान की टीम में कोई फुल टाइम हेड कोच नहीं है।

पाकिस्तान टीम से कई बड़े खिलाड़ी हैं बाहर

आपको बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में घोषित हुई पाकिस्तानी टीम से कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। इनमें बाबर आजम, हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। मोहम्मद रिजवान भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। बाबर की जगह शादाब खान को टीम का कप्तान बनाया गया है। इस टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। पीएसएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले इहसानुल्लाह, ज़मान खान और सईम अयूब को इस सीरीज के लिए टीम में चुना गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+