IND vs PAK मैच को लेकर सामने आई पाकिस्तानी फैन की तड़प! कप्तान सूर्यकुमार यादव से की ये विनती, VIDEO

IND vs PAK: आज होने वाले भारत-पाकिस्तान के मुकाबले का इंतजार अब खत्म हो गया है! दोनों टीमें कुछ ही देर में दुबई के मैदान पर आमने-सामने होंगी। इस हाई-वोल्टेज मैच से ठीक पहले 'नो-हैंडशेक' विवाद को लेकर एक पाकिस्तानी फैन का मैसेज वायरल हो गया है। फैन ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से पाक टीम से हाथ मिलाने की अपील की है।

ग्रुप स्टेज के मैच के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच एक बड़ा विवाद तब शुरू हुआ, जब भारतीय टीम ने मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। सूर्यकुमार यादव छक्का मारकर मैच खत्म करने के बाद सीधे शिवम दुबे के साथ पवेलियन लौट गए।

India vs Pakistan Match 14th

इस घटना से पाकिस्तान टीम नाराज हो गई और उनके कप्तान सलमान अली आगा पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में भी नहीं गए। बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दावा किया कि रेफरी ने कप्तानों को हाथ नहीं मिलाने के लिए कहा था और PCB ने रेफरी को बैन करने की भी अपील की। हालांकि, ICC ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया और आज के सुपर-4 मैच के लिए भी वही रेफरी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्यकुमार यादव आज के मैच में भी हाथ मिलाने से बच सकते हैं। इसी को देखते हुए एक पाकिस्तानी फैन ने सूर्यकुमार यादव से हाथ मिलाने की अपील की है। फैन का कहना है कि यह एक खेल है और यहां इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए।


'शोर' से दूर रहना चाहते हैं सूर्यकुमार
इस बीच, सूर्यकुमार यादव ने मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ESPN Cricinfo को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए। वह कहते हैं कि यह बहुत जरूरी है कि बाहर के शोर से दूर रहा जाए और सिर्फ खेल पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने अपने सभी खिलाड़ियों से भी ऐसा ही करने को कहा है।

भारत टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+