PCB की शर्मनाक हरकत, खिलाड़ी को फ्लाइट के पैसे भी नहीं दिए, मैच खेले बिना ही लौटा पाकिस्तान
Pakistan cricketer Mohammad Haris: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में बना रहता है। पाकिस्तानी खिलाड़ी अलग-अलग देश में जाकर टी-20 क्रिकेट लीग में हिस्सा लेते रहे हैं। बिग बैश लीग सहित बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलने पहुंचे एक खिलाड़ी के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ ऐसा किया जो चर्चाओं में आ गया है।
मोहम्मद हारिस के साथ ये क्या हुआ: पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024 में खेलने की इच्छा जताई थी। इसके लिए बोर्ड ने उन्हें एनओसी यानी कि नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी दे दिया था। पाकिस्तान ने मोहम्मद हारिस को 18 जनवरी को एनओसी देने का वादा किया। लेकिन जैसे ही मोहम्मद हारिस बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलने के लिए पहुंचे तो पीसीबी ने उन्हें एनओसी देने से इनकार कर दिया।

रिटर्न टिकट के पैसे भी नहीं दिए: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की हरकत को देखकर फैंस निराश हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सिर्फ एनओसी देने से इनकार नहीं किया बल्कि मोहम्मद हारिस को वापस आने तक के पैसे नहीं दिए। हारिस को रिटर्न टिकट अपनी फ्रेंचाइजी के पैसों से लेना पड़ा। जिसके बाद वह वापस पाकिस्तान लौट आए।
चट्टोग्राम चैलेंजर्स का हिस्सा थे हारिस: पीसीबी द्वारा मोहम्मद हारिस को टिकट के पैसे नहीं दिए जाने के बाद बांग्लादेश के फ्रेंचाइजी चट्टोग्राम चैलेंजर्स ने हारिस को वापस पाकिस्तान भेजने का इंतजाम किया। बांग्लादेश प्रीमियर लीग का आगाज 19 जनवरी से किया जा चुका है। क्रिकेट के कई दिग्गज पीसीबी की हरकत की आलोचना कर रहे हैं। वहीं फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर पीसीबी को ट्रोल कर रहे हैं।
हारिस ने तोड़ी चुप्पी: इस मामले पर मोहम्मद हारिस ने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए कुछ बातों का जिक्र किया। हारिस ने कहा मेरा ख्याल रखने और मुझे यह अवसर देने के लिए चट्टोग्राम टीम मैनेजमेंट और बीसीबी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। बांग्लादेश में मौजूद अपने फैंस को अपने प्रदर्शन से अच्छा अनुभव देने की कोशिश थी। लेकिन दुर्भाग्य बस मुझे एनओसी नहीं मिल पाई। लिहाजा मैं इस साल बांग्लादेश प्रीमियर लीग नहीं खेल पाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications