'15 साल का लड़का ऐसे कैसे मार सकता है?' पाकिस्तान को नहीं पच रही वैभव सूर्यवंशी की कामयाबी! लगाया गंभीर आरोप

Pakistan cricket expert on Vaibhav Suryavanshi: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के दमदार प्रदर्शन ने सरहद पार खलबली मचा दी है। अपनी विवादित बयानबाजी के लिए मशहूर पाक एक्सपर्ट नौमान नियाज ने 15 वर्षीय वैभव की सफलता पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि वे अपने बल्ले में 'AI चिप' का इस्तेमाल कर रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी पर लगा गंभीर आरोप (Pakistan cricket expert on Vaibhav Suryavanshi)

राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला क्या चला, सरहद पार खलबली मच गई है। 15 साल के इस बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जयपुर में अपना दूसरा आईपीएल शतक जड़ा। इस पर पाकिस्तान के क्रिकेट विशेषज्ञ नौमान नियाज ने उन पर बेहद हैरान करने वाला आरोप लगा दिया। नियाज का दावा है कि वैभव की ताकत के पीछे उनका हुनर नहीं, बल्कि उनके बल्ले में लगी 'AI चिप' हो सकती है।

Vaibhav Suryavanshi 1

बल्ले में एआई चिप होने का दावा

पाकिस्तान के मशहूर शो 'स्मैश हिट' में बात करते हुए नौमान नियाज ने कहा कि वैभव का खेल कमाल का है। उन्होंने तर्क दिया कि जरा सोचिए, यह बच्चा क्या है? इसके बल्ले की जांच होनी चाहिए। जैसे वाडा डोप टेस्ट करता है, वैसे ही इसे लैब भेजा जाना चाहिए। मुमकिन है कि इसने अपने बल्ले में एआई (AI) चिप का इस्तेमाल किया हो। नियाज ने आगे कहा कि 16 साल की उम्र में शरीर में इतने मसल्स नहीं होते कि कोई इतनी पावर जेनरेट कर सके।

नियाज ने जहां इसे एआई का कमाल बताया, वहीं उन्होंने विरोधाभासी बयान देते हुए वैभव की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वह 360 डिग्री प्लेयर है। उसमें पावर गेम से ज्यादा शानदार तकनीक और कलाइयों का इस्तेमाल नजर आता है। हालांकि, इस खिलाड़ी की सफलता पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स के गले नहीं उतर रही है।

'ऑरेंज कैप' की रेस में दिग्गजों को दे रहे टक्कर

वैभव सूर्यवंशी इस समय आईपीएल 2026 की सबसे बड़ी सनसनी बने हुए हैं। वैभव ने अब तक 8 मैचों में 357 रन बनाए हैं और वे ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हैं।15 साल का यह लड़का विराट कोहली, केएल राहुल और अभिषेक शर्मा जैसे एलीट बल्लेबाजों को कड़ी टक्कर दे रहा है। इससे पहले आरसीबी के खिलाफ उन्होंने महज 26 गेंदों में 78 रन कूटे थे। हालांकि, उनके करियर में 0, 8 और 46 जैसे कम स्कोर का एक छोटा खराब दौर भी आया, लेकिन उन्होंने शतक जड़कर जोरदार वापसी की।

अंडर-19 वर्ल्ड कप से शुरू हुआ था सफर

वैभव की काबिलियत पर सवाल उठाने वालों को उनके पुराने रिकॉर्ड देखने चाहिए। इसी साल की शुरुआत में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर इतिहास रचा था।

हो चुकी हैं वैभव की जांच

पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स के 'AI' वाले दावों के बीच BCCI ने स्पष्ट किया है कि वैभव सूर्यवंशी का वैज्ञानिक 'बोन मैरो टेस्ट' हो चुका है, जिसमें उनकी उम्र सही पाई गई। खुद कई पाक पूर्व क्रिकेटरों ने माना है कि उनके यहां 'एज फजिंग' (उम्र की चोरी) आम है। वैभव की सफलता पर सवाल उठाना पाकिस्तान की अपनी कमियों को छिपाने की नाकाम कोशिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+