बाबर आजम पर रंगरलियों के आरोप के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आई सख्त प्रतिक्रिया
बाबर आजम पर अपने ही टीम के साथी की गर्लफ्रेंड के साथ सेक्सटिंग करने के आरोप हैं। इस पर पीसीबी ने सख्त प्रतिक्रिया दी है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने कप्तान बाबर आजम के लिए स्टैंड लिया है और एक न्यूज ब्रॉडकास्टर को आधारहीन ट्वीट करने के लिए लताड़ लगाई है। यहां आजम पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने अपने टीम के साथी की गर्लफ्रेंड के साथ 'गंदी बातचीत' कर रहे हैं। इसके बाद फॉक्स क्रिकेट ने ट्वीट किया कि इन वीडियो और वॉइस नोट्स के वायरल होने के बाद आजम पर सेक्सटिंग का आरोप लगा है।
ये आरोप डॉक्टर निमो यादव नाम के पैरोडी अकाउंट पर किए गए ट्वीट के आधार पर लगाए गए थे। एक डिलीट किए गए ट्वीट में कहा गया है कि बाबर आजम दूसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड के साथ चैट कर रहे थे और उन्होंने कहा कि अगर वह उनके साथ सेक्सटिंग करती रहेगी तो उसका बॉयफ्रेंड कभी भी टीम से बाहर नहीं होगा।
बाबर आजम ने तो ये मामला सामने आने के बाद चुप्पी सी ही साध ली लेकिन सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के बाद पता चला था कि आजम को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा था। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फॉक्स क्रिकेट के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है जो आरोपों की बात बताता है।
पाक बोर्ड ने लताड़ लगाते हुए कहा, हमारे मीडिया पार्टनर होने के नाते आपको ऐसे निराधार आरोपों को नजरअंदाज करना चाहिए था जो इस लायक भी नहीं हैं कि बाबर आजम इनका जवाब दें।
फॉक्स क्रिकेट ने भी वह ट्वीट डिलीट कर दिया है। जब से ये आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हुए तब से पाकिस्तान क्रिकेट फैंस ने भी बाबर आजम के लिए जबरदस्त सपोर्ट दिखाया है।
ये ठीक है कि आजम का समय खास नहीं चल रहा है लेकिन वे पॉजीटिव रहना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ताजा पोस्ट में कहा था कि खुश रहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ता। खुशी सरल है।
हालांकि रिपोर्ट आ रही हैं कि आजम को सभी फॉर्मेट में कप्तानी की पोस्ट से जरूर हटाया जा सकता है और स्प्लिट कप्तानी भी पाक क्रिकेट में आजमाई जा सकती है।
हद तो तब हो गई जब पूर्व कप्तान और हेड कोच मिस्बाह उल हक ने बाबर आजम की टीम में जगह को भी कमजोर बता दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications