ये क्या हुआ! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तानी दिग्गज ने लिया संन्यास, सदमे में फैंस
Imad Wasim retires: पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने 13 दिसंबर 2024 को बड़ा फैसला लिया है। इमाद वसीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह घोषणा की कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपने पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए बहुत सम्मान की बात रही है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह घरेलू क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते रहेंगे।
इमाद वसीम ने लिया संन्यास
इमाद वसीम ने पाकिस्तान की टीम के लिए अलग-अलग फॉर्मेट में क्रिकेट खेलने का काम किया है। वह 2015 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम में शामिल हुए थे और अपनी ऑलराउंड प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। वसीम ने अपने करियर में कई मैचों में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अहम भूमिका निभाई। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस दिग्गज ने अब संन्यास का ऐलान कर दिया है।

सोशल मीडिया पर कही ये बात
इमाद वसीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कुछ बातों का जिक्र भी किया। उन्होंने पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया और हरी जर्सी पहनने के हर पल को बेहतरीन करार दिया। उन्होंने अपने फैंस का भी आभार व्यक्त किया, जिनका अटूट समर्थन, प्यार और जुनून हमेशा उनकी ताकत रही है।
टी-20 वर्ल्ड कप में हुई थी इमाद वसीम की वापसी
इमाद वसीम ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिताब जीतने में अहम योगदान दिया था। इसके बाद उन्हें 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम में चुना गया। हालांकि, इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सका। इमाद वसीम ने इस मेगा इवेंट में तीन मैचों में केवल 19 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 विकेट लिए। इमाद वसीम ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच आयरलैंड के खिलाफ लॉडरहिल में खेला था।












Click it and Unblock the Notifications