PAK vs SL: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच आज का ODI रद्द, डर के साए में मेहमान टीम, किस दिन होगा यह मैच?
PAK vs SL: इस्लामाबाद ब्लास्ट के बाद श्रीलंकाई टीम के अंदर आतंकियों के डर है और इसी को देखते हुए प्लेयर्स ने खेलने से मना कर वापस घर जाने का फैसला लिया था। इस बीच पीसीबी ने मेहमान टीम को मनाने का प्रयास किया लेकिन आज मैच रद्द हो गया।
देर रात तक चले ड्रामे के बीच मैच रद्द हो गया लेकिन श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने अपने प्लेयर्स को धमकी देकर पाकिस्तान में रखा है, आज दूसरा एकदिवसीय मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाना था लेकिन अब यह मुकाबला नहीं खेला जाएगा। हालांकि सीरीज आगे बढ़ेगी लेकिन शेड्यूल बदल दिया गया है।

आज होने वाला एकदिवसीय मुकाबला अब कल यानी शुक्रवार के लिए निर्धारित कर दिया गया है। इसके अलावा शनिवार को होने वाले मैच का कार्यक्रम भी बदल दिया गया है। यह मुकाबला अब एक दिन आगे खिसकाते हुए रविवार को आयोजित करने का फैसला लिया गया है।
एकदिवसीय सीरीज के बाद टी20 सीरीज भी खेली जानी है, इसमें त्रिकोणीय सीरीज है। ज़िम्बाब्वे इसमें तीसरी टीम है, जो इस्लामाबाद पहुँच गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्लेयर्स को पूरी सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया है लेकिन श्रीलंकाई टीम के साथ 'दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंककर पीता है' वाली कहावत फिट बैठती है। श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे, पाकिस्तान के बीच होने वाली त्रिकोणीय सीरीज का शेड्यूल भी बदल दिया गया है, इस सीरीज के वेन्यू में परिवर्तन किया गया है। सभी मैच लाहौर के बजाय रावलपिंडी में खेले जाएंगे।
पाकिस्तान त्रिकोणीय सीरीज का शेड्यूल
18 नवंबर - पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे
20 नवंबर - श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे
22 नवंबर - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
23 नवंबर - पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे
25 नवंबर - श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे
27 नवंबर - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
29 नवंबर - फ़ाइनल












Click it and Unblock the Notifications