PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला वनडे कल, फ्री में लाइव मैच देखने का ये है धांसू तरीका!
PAK vs SL Live Streaming: साउथ अफ्रीका को टी-20 और वनडे सीरीज में हराने के बाद अब पाकिस्तान की टीम श्रीलंका से भिड़ेगी। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाली रोमांचक तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए फैंस तैयार है। इस सीरीज का पहला वनडे मुकाबला कल यानी मंगलवार 11 नवंबर 2025 को खेला जाएगा। यह मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होगा जो इस पूरी सीरीज की मेजबानी कर रहा है।
श्रीलंका पर पाकिस्तान का पलड़ा भारी (PAK vs SL Live Streaming)
वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान का पलड़ा श्रीलंका पर भारी रहा है। दोनों टीमें अब तक 157 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 93 बार जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका सिर्फ 59 मैच जीत पाया है। पाकिस्तान नए कप्तान शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई में इस सीरीज में उतर रहा है। शाहीन ने हाल ही में अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को 2-1 से शानदार सीरीज जीत दिलाई थी और वह जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
इस सीरीज के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, फखर जमान और मोहम्मद रिजवान जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। जबकि गेंदबाजी में हारिस रऊफ, नसीम शाह और कप्तान शाहीन अफरीदी मौजूद हैं। दूसरी ओर श्रीलंका की कमान चरिथ असलंका संभाल रहे हैं, और उनके पास वानिंदु हसरंगा और कुसल मेंडिस जैसे मैच विनर्स हैं।
फ्री में लाइव देखने का ये है तरीका
भारत में फैंस इस मैच को टीवी पर सीधे लाइव नहीं देख पाएंगे। अच्छी खबर यह है कि फैंस Sports TV YouTube चैनल पर फ्री में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। इस मुकाबले को देखने के लिए फैंस को किसी तरह का कोई पैसा नहीं खर्च करना होगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को भी स्पोर्ट्स टीवी यूट्यूब चैनल पर ही फ्री में प्रसारित किया गया था।
कब और कहां खेला जाएगा मैच?
मैच: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, पहला वनडे
तारीख: मंगलवार, 11 नवंबर 2025
समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 02:30 बजे (IST)
स्थान: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी












Click it and Unblock the Notifications