पाकिस्तान के नोमान अली ने अश्विन का धाकड़ रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
PAK vs SA: पाकिस्तान के अनुभवी स्पिनर नोमान अली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में ऐसा कारनामा कर दिखाया जो बिलकुल आसान कार्य नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर टेस्ट मैच के दौरान नोमान अली ने रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।
नोमान अली ने 112 रन देकर 6 विकेट लेते हुए दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका को 269 रनों के कुल स्कोर पर आउट करने में अपना अहम योगदान दिया। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने नौवीं बार 5 विकेट हॉल लेने का काम किया है।

नोमान अली ने अश्विन को पछाड़ा
बाएं हाथ के स्पिनर ने आर अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 6 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। अश्विन ने 2024 में 38 साल और 2 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ 88/6 का आंकड़ा हासिल किया था। नोमान ने 39 साल और 5 दिन की उम्र में छह विकेट लेकर उन्हें पीछे छोड़ दिया। कुल मिलाकर, ऑस्ट्रेलिया के बर्ट आयरनमॉन्गर टेस्ट क्रिकेट में 6 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 1932 में 49 साल और 311 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
PAK vs SA: नोमान अली का गेम बेहतरीन रहा है
नोमान को पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका देरी से मिला लेकिन आने के बाद उन्होंने धाकड़ गेंदबाजी की है। जुलाई के बाद से उन्होंने कुल 52 विकेट अपने नाम किये हैं। ओवरऑल उन्होंने 19 मैच खेलकर 83 विकेट अपने नाम किये हैं।
PAK vs SA: क्या है लाहौर टेस्ट का हाल
लाहौर टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 378 रनों का स्कोर हासिल किया। जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम 269 के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में फिर से खेलते हुए पाकिस्तानी टीम की हालत खराब हो गई।
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज सेनुरन मुथुसामी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज नहीं टिके, पूरी टीम 167 के स्कोर पर आउट हो गई। मुथुसमी ने 5 विकेट अपने नाम किये और दक्षिण अफ्रीका को 277 रनों का लक्ष्य मिला।












Click it and Unblock the Notifications