PAK vs NZ: पाकिस्तान पर मंडराया पांचवी टेस्ट हार का खतरा, विलियमसन के दोहरे शतक से बैकफुट पर बाबर की सेना

PAK vs NZ 1st Test Match इंग्लैंड के हाथों अपने घर में टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान का हाल न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जैसे का तैसा है। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम हार की कगार पर खड़ी है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन के दोहरे शतक से पाकिस्तान की टीम बैकफुट पर चली गई है। मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 612/9 पर घोषित कर दी थी। कीवी टीम को यहां 174 रन की बढ़त भी हासिल हो गई और अब पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 77 रन पर दो विकेट गंवा चुकी है। इमाम उल हक और नौमान अली क्रीज पर टिके हैं।
पाकिस्तान पर मंडराया पांचवी टेस्ट हार का खतरा
अब मैच के आखिरी दिन पाकिस्तान के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही रहेगी कि किसी भी तरह हार को टाला जाए और मैच को ड्रॉ कराया जाए, लेकिन यह इतना आसान नहीं रहने वाला है। पाकिस्तान की टीम अपने पिछले चार टेस्ट मैच गंवा चुकी है और पांचवी हार का खतरा लगातार बना हुआ है। पाकिस्तान अभी भी न्यूजीलैंड से 97 रन पीछे है और उसके हाथ में 8 विकेट हैं। पाकिस्तान के जो दो विकेट गिरे हैं उनमें अब्दुल्ला शफीक (17) और शान मसूद (10) शामिल हैं।
सस्ते में आउट हुए शफीक और मसूद
दूसरी पारी में पाकिस्तान को पहला झटका सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक के रूप में लगा था। शफीक 68 गेंदें खेलने के बाद सिर्फ 17 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर एक गलत शॉट खेलते हुए शफीक आउट हुए थे। इसके बाद शान मसूद को ईश सोढ़ी ने 10 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। दिन का खेल खत्म होने तक इमाम उल हक और नौमान अली ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया।
शफीक और मसूद ने पहली पारी में भी किया था निराश
इससे पहले पाकिस्तान ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने 161 और अगाह सलमान ने 103 रन का योगदान दिया था। सरफराज अहमद ने 86 रन की पारी खेली थी। अब्दुल्ला शफीक पहली पारी में भी फ्लॉप रहे थे और सिर्फ 7 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे थे। शान मसूद ने भी पहली पारी में निराश किया था। वो सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications