PAK vs NZ: कीवी बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की लगाई क्लास, इतना धोया कि बन गया मजाक

PAK vs NZ ODI Series Social Reaction: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज कर दिया गया है। गुरुवार को इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला जा रहा है।

Pakistan vs New Zealand

PAK vs NZ, 1st ODI, New Zealand tour of Pakistan, 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पहले वनडे मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ तरीके से बल्लेबाजी शुरू की।

रावलपिंडी की पिच पर उठे सवाल: पहले वनडे मैच के दौरान ही क्रिकेट फैंस रावलपिंडी की पिच पर सवाल उठाने लगे हैं। पिच इतनी सपाट होने के कारण फैंस लगातार सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं। न्यूजीलैंड से पहले पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया रावलपिंडी टेस्ट की पिच को आइसीसी ने खराब रेटिंग दी थी।

विल यंग की शानदार पारी: न्यूजीलैंड के लिए विल यंग ने इस मैच में टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 78 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और दो छक्के भी निकले। विल यंग अपना शतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन वह टीम को एक ठोस शुरुआत दिलाने में सफल रहे।

सोशल मीडिया पर ट्रोल: अपनी गेंदबाजों की कुटाई देखकर पाकिस्तानी फैंस पिच पर मजे ले रहे हैं। बता दें कि इन दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी। जो 2-2 से बराबरी पर आकर खत्म हो गई। ऐसे में वनडे सीरीज में दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ आगाज करने की होगी।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: भारत में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के सोनी टेन 5 चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर की जा रही है।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): चाड बोवेस, विल यंग, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), मार्क चैपमैन, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+