न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट के पहले दिन ही धो दिया, डेवोन कॉनवे का शतक और टीम का बड़ा स्कोर

न्यूजीलैंड टीम बेहतरीन फॉर्म में दिख रही है। कराची में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में कीवी टीम हावी रही है।

Devon Conway

PAK vs SL: पाकिस्तानी पिचों की स्थिति सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। हर बार सपाट पिच देखने को मिलती है और बाद में उसके ऊपर काफी रन भी मिलते हैं। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में आज शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में देखने को मिला। पहले दिन के खेल में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 309 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक टॉम ब्लंडेल 30 और ईश सोढ़ी 11 रन बनाकर क्रीज पर थे।

पहले विकेट के लिए बड़ी भागीदारी

पहले विकेट के लिए बड़ी भागीदारी

टॉस हारकर नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए और लगातार पिटाई खाते चले गए। न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने इस मैच में भी अपनी बेहतरीन फॉर्म दिखाई और रन बनाते चले गए। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर दी। इस तरह पाकिस्तानी टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पहले विकेट के लिए कीवी टीम ने 134 रन जोड़े। लैथम अर्धशतक बनाने के बाद 71 के निजी स्कोर पर आउट हुए।

डेवोन कॉनवे ने जमाया सैकड़ा

डेवोन कॉनवे ने जमाया सैकड़ा

डेवोन कॉनवे ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रखी और पाक गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए शतक बनाया। वह 122 रनों की धाकड़ पारी खेलकर आउट हो गए। उनके बाद केन विलियमसन और हेनरी निकोल्स भी अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे थे लेकिन दोनों ही क्रमशः 36 और 26 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले मैच में विलियमसन ने दोहरा शतक जमाया था। डैरिल मिचेल खास नहीं कर पाए और 3 रन बनाकर चलते बने। पाकिस्तान के लिए आगा सलमान ने 3 और नसीम शाह ने 2 विकेट झटके हैं।

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी खेल रहे हैं

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी खेल रहे हैं

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (कप्तान), मैट हेनरी, एजाज पटेल।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+