PAK vs NZ: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का पहला टी-20 मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
PAK vs NZ Dream11 Prediction: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज, 18 अप्रैल से पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। ये हाई-वोल्टेज एक्शन भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बाबर आजम पाकिस्तान के कप्तान के रूप में वापसी करने के लिए तैयार है, जबकि माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड का नेतृत्व करेंगे। भिड़ंत से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
पूरी ताकत के सात उतरेगा पाकिस्तान
पिछले साल न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। ये सीरीज न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती। पाकिस्तान अपनी पूरी ताकत के साथ खेलेगा, क्योंकि उनके सभी प्रमुख खिलाड़ी उपलब्ध हैं। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड उन खिलाड़ियों की एक टीम के साथ खेलेगा जो आईपीएल 2024 का हिस्सा नहीं हैं। सीरीज में उनका नेतृत्व माइकल ब्रेसवेल कर रहे हैं और उनके लाइनअप में कुछ टॉप खिलाड़ियों की कमी है।

आईपीएल में न्यूजीलैंड के टॉप खिलाड़ी
केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, रचिन रवींद्र, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर और मैट हेनरी जैसे खिलाड़ी भारत में चल रहे आईपीएल का हिस्सा हैं। पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, फखर जमान और शादाब खान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, फोकस नसीम शाह, मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम की तिकड़ी पर होगा। जहां नसीम एशिया कप 2023 के बाद अपनी पहली सीरीज खेलेंगे, वहीं आमिर संन्यास लेने के बाद वापस एक्शन में आ गए हैं। इमाद कई सालों में पहली बार पाकिस्तान के लिए खेलेंगे।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?
पाकिस्तान (PAK) और न्यूजीलैंड (NZ) के बीच अब तक सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल 39 मैच खेले हैं। पाकिस्तान कुल 21 जीत के साथ आगे है, जबकि न्यूजीलैंड ने 17 मैच जीते हैं, और एक मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ है।
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का पहला टी-20 मैच कौन जीतेगा?
न्यूजीलैंड के पास पाकिस्तान के खिलाफ फुल स्ट्रेंथ टीम नहीं होगी और पूरी ताकत वाली पाकिस्तान टीम के खिलाफ यह उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण सीरीज होगी। ऐसे में पूरी संभावना है कि ये मुकाबला बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम के पक्ष में जाएगा।
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जोश क्लार्कसन, जेम्स नीशम, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स, विलियम ओ'रूर्के, जैकरी फॉल्क्स, टॉम ब्लंडेल, बेन लिस्टर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, कोल मैककोन्ची।
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), सईम अयूब, फखर जमान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, जमान खान, आजम खान, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद , अब्बास अफरीदी, इरफान खान, उस्मान खान।












Click it and Unblock the Notifications