Pak vs Eng: पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, यह स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर; अस्पताल में भर्ती

इंग्लैंड की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 7 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अब तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

नई दिल्ली, 28 सितंबर: इंग्लैंड की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 7 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अब तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। आज पांचवां टी20 गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज नसीम शाह वायरल संक्रमण के कारण मैच से बाहर हो गए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आज रात ऑलराउंडर आमिर जमाल पाकिस्तान के लिए डेब्यू कर सकते हैं।

Naseem Shah

अस्पताल में भर्ती कराया गया
इससे पहले आज सुबह खबर आई थी कि तेज गेंदबाज नसीम शाह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक नसीम वायरल इन्फेक्शन से जूझ रहे हैं। तेज गेंदबाज को बीते कुछ दिनों से तेज बुखार था। आज टेस्ट के बाद पता चला कि संक्रमण भी काफी प्रभावित कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीने में संक्रमण के चहले पाक गेंदबाज बुखार से जूझ रहे हैं। वह काफी कमजोरी भी महसूस कर रहे हैं। कल वह पूरे दिन अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। हालात बिगड़ती देख उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एशिया कप में शानदार प्रदर्शन
टी20 विश्वकप 2022 से पहले सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। भारत जहां दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज खेलने जा रहा है तो वहीं पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज चल रही है। पाक के दिग्गज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पहले ही चोट से जूझ रहे हैं। वह इंग्लैंड में रिहैब हो रहे हैं। एशिया कप में नसीम में अफरीदी की कमी नहीं खलने दी थी। उन्होंने टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की थी। अब इंग्लैंड के खिलाफ उनकी तबियत पाकिस्तान के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से तो तीसरा 63 रन से जीता था। वहीं पाकिस्तान ने दूसरा टी20 10 विकेट से और चौथा 3 रन से जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+