Shakib Al Hasan: अंपायर के फैसले पर फिर खड़ा हुआ सवाल, शाकिब को गलत आउट देने पर भड़के लोग

Shakib Al Hasan: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान एक बार फिर से अंपायरिंग को लेकर सवाल खड़ा हुआ है। जिस तरह से बांग्लादेश के कप्तान को आउट करार दिया गया उसके बाद मैदान से बाहर नहीं जाना चाहते थे। क्रीज पर जैसे ही बल्लेबाजी करने के लिए शाकिब आए तो पहली ही गेंद पर उन्हें आउट करार दे दिया गया। शादाब खान की गेंद पर शाकिब ने क्रीज से बाहर आकर शॉट खेला, लेकिन वह गेंद को मिस कर गए, लेकिन उन्हें आउट दे दिया गया। इसके बाद उन्होंने डीआरएस लिया।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Shakib al Hasan ने Umpire की गलती से गवांया विकेट | वनइंडिया हिंदी *Cricket
     अंपायरिंग पर खड़े हुए सवाल

    अंपायरिंग पर खड़े हुए सवाल

    दरअसल रिप्ले में देखा जा सकता था कि बल्ला जमीन से लगा था, जब गेंद का बैट के साथ संपर्क हुआ, लेकिन इसके बाद भी उन्हें आउट दे दिया गया। थर्ड अंपायर के इस फैसले से शाकिब काफी नाराज दिखे। लेकिन क्योंकि अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया था, लिहाजा उनके पास वापस पवेलियन जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। शाकिब को जिस तरह से आउट करार दिया गया उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर भी लोगों का अंपायरिंग पर गुस्सा फूटा और लोगों ने अंपायरिंग पर सवाल खड़े किए।

    सोशल मीडिया पर भड़के लोग

    सोशल मीडिया पर भड़के लोग

    सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने शाकिब के आउट को गलत करार देते हुए अंपायरों को आड़े हाथ लिया। एक यूजर ने लिखा आईसीसी आपके थर्ड अंपायर इतनी जल्दबाजी में क्यों है अपना फैसला देने के लिए। साफ तौर पर दिख रहा है कि शाकिब आउट नहीं हैं, क्या अब पाकिस्तानी फैंस अब भी बोलेंगे कि अंपायर को पैसे मिले हैं बीसीसीआई से। आपको पता है, ये लोग अब नहीं बोलेंगे क्योंकि यह फैसला अब इनके पक्ष में गया है।

     करो या मरो का मुकाबला

    करो या मरो का मुकाबला

    एक अन्य यूजर ने ट्वीट करके लिखा आज पाकिस्तान 13 खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। आखिर यह कैसे एलबीडब्ल्यू है। यह अबतक की सबसे खराब अंपायरिंग है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका को जिस तरह से नीदरलैंड ने 13 रनों से हराया उसके बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के पास विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। ऐसे में दोनों ही टीमें आज इस मैच में जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+