PAK vs BAN: मोहम्मद रिजवान को बीच मैच में ये क्या हुआ? बाबर आजम पर फेंका बल्ला! देखते रह गए फैंस

PAK vs BAN 1st Test Mohammad Rizwan: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम पर सबकी नजरें है। बाबर आजम जहां पहली पारी में खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सके तो वहीं दूसरी तरफ रिजवान ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने का काम किया।

बाबर-रिजवान में दिखा दोस्ताना

इस दौरान दोनों के बीच एक मजेदार घटना भी देखने को मिली। रिजवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की पहली पारी में दमदार शतक जड़ा। दूसरे दिन जब पाकिस्तान ने 448/6 पर अपनी पारी घोषित की तो फैंस को रिजवान और बाबर के बीच एक दोस्ताना भरा पल देखने को मिला। रिजवान ने 239 गेंदों पर नाबाद 171 रन बनाए।

PAK vs BAN 1

बाबर आजम पर फेंका बल्ला!

दरअसल, मोहम्मद रिजवान ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय बाबर की ओर अपना बल्ला फेंका। बाबर ने उसे पकड़ लिया और दोनों ने जमकर ठहाके लगाए। इस पारी में रिजवान की पारी पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी पारी रही। उनकी नाबाद 171 रन की पारी में 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका तीसरा शतक और अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

पाकिस्तान को रिजवान ने संभाला

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 16 रन पर 3 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद सैम अयूब और सऊद शकील ने चौथे विकेट के लिए 98 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी करके पारी को संभाला। आउट होने से पहले अयूब ने 56 रन बनाए। शकील ने रिजवान के साथ मिलकर इस नींव को और मजबूत किया और पांचवें विकेट के लिए 240 रनों की शानदार साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने अपने शतक पूरे किए, जिसमें शकील ने 260 गेंदों पर 141 रन बनाए।

95वें ओवर में मेहदी हसन द्वारा शकील को आउट करने के बाद रिजवान ने शाहीन शाह अफरीदी के साथ मिलकर 44 रन जोड़े। अफरीदी ने दो छक्के और एक चौका लगाया और 29 रन बनाकर नाबाद रहे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बांग्लादेश की पहली पारी शुरू होने के बाद फील्डिंग करते हुए रिजवान और बाबर के बीच एक और हल्की-फुल्की मस्ती दिखाई गई। दोनों खिलाड़ियों के बीच की दोस्ती साफ तौर पर तब दिखी जब वे मैदान पर हंस रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+