वो मेरे युग का महानतम बल्लेबाज है, उस्मान ख्वाजा ने लिया शतक से जूझ रहे खिलाड़ी का नाम
लाहौर, 22 मार्च: इस बात को लेकर काफी चर्चा होती है कि आज के समय का महानतम बल्लेबाज कौन है। एक समय विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में राज करते थे। पिछले दो साल से उनका पतन शुरू हो चुका है। इसी बीच जो रूट की शानदार वापसी हुई है जो एक समय फैब फॉर की रेस से बाहर होते दिखाई दे रहे थे। हालांकि केन विलियमसन अपनी जगह पर न्यूट्रल हैं। इन सबके बीच स्टीव स्मिथ पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं।

स्टीव स्मिथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ चल रही श्रृंखला के दौरान एक नया रिकॉर्ड बनाया है। स्मिथ अपने लगातार रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनके पास अब एक खिलाड़ी द्वारा 150 टेस्ट पारियों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। स्मिथ के पास इस समय 7993 रन हैं, जिसका मतलब यह भी है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ सात रन और चाहिए।

एशियाई दिग्गजों को पीछे छोड़ा-
स्मिथ ने कुमार संगकारा (7913), सचिन तेंदुलकर (7869), वीरेंद्र सहवाग (7694), और राहुल द्रविड़ (7680) को पीछे छोड़ते हुए पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में 59 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में स्मिथ तीनों मैचों में अर्धशतक लगाने में सफल रहे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने रावलपिंडी में पहले टेस्ट में 78 रन की पारी खेली, इसके बाद कराची में दूसरे टेस्ट में 72 रन की पारी खेली। उन्होंने लाहौर में अंतिम टेस्ट के पहले दिन 169 गेंदों पर 59 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।

ख्वाज ने कहा- स्मिथ मेरे समय के महानतम
उस्मान ख्वाजा ने स्मिथ को अपने समय का सबसे महान बल्लेबाज बताया है। उन्होंने दिन का खेल समाप्त होने पर कहा, "मुझे लगा कि उन्होंने आज वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। उनका बल्ला उनके पैड में फंस गया। आप स्टीव स्मिथ के खिलाफ वह गेंद फेंकते हैं तो वह इसे 100 में से 99 बार हिट कर सकते हैं। मेरी राय में वह मेरे युग में सबसे महान बल्लेबाज है, जो अपने पूरे टेस्ट करियर में 60 का औसत रखते हैं।"

शतक जल्द आएगा और स्कोर भी बनेगा बड़ा- ख्वाजा
हालांकि स्मिथ अपने अर्धशतकों को शतक में बदलने का प्रयास लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन यह नहीं हो रहा है। इस बारे में बात करते हुए ख्वाजा कहते हैं, "यह बहुत ही हास्यास्पद है। हम स्टीव स्मिथ के बारे में बात कर रहे हैं जो शायद शतक नहीं बना रहे हैं लेकिन ऐसा लगता है कि वह हर खेल में 70, 80 रन बना रहे हैं और इसे बहुत आसानी से कर रहे हैं। स्टीव स्मिथ के पास बस यही क्लास है। मुझे यकीन है कि एक बड़ा स्कोर आने वाला है और फिर एक बार जब वह बड़ा स्कोर हासिल कर लेगा तो और बड़े स्कोर होंगे। लगता है उन्हें बहुत जल्द एक बड़ा मौका मिलने वाला है।"












Click it and Unblock the Notifications