PAK vs AUS 1st T20I: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 आज, LIVE मैच देखने का ये है आसान तरीका
PAK vs AUS 1st T20I: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज गुरुवार यानी 29 जनवरी से होने जा रहा है। लाहौर के ऐतिहासिक गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस पहले मुकाबले पर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं। 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले दोनों टीमों के लिए खुद को परखने का यह आखिरी मौका है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम से कई दिग्गज बाहर (PAK vs AUS 1st T20I)
ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के बड़ा फैसला लिया है। टीम के कई वरिष्ठ खिलाड़ियों जैसे पैट कमिंस, ट्रैविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल को इस दौरे से आराम दिया गया है, जबकि टिम डेविड चोट के कारण बाहर हैं। मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने महली बियर्डमैन और जैक एडवर्ड्स जैसे उभरते हुए सितारों को मौका दिया है। टीम प्रबंधन यह देखना चाहता है कि दबाव की स्थिति में ये युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।

बाबर आजम और शाहीन अफरीदी पर रहेगी नजरें
पाकिस्तान के लिए घरेलू चुनौती पाकिस्तान की टीम अपनी घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाकर वर्ल्ड कप के लिए लय हासिल करना चाहेगी। बोर्ड में चल रही प्रशासनिक हलचलों के बीच खिलाड़ियों का ध्यान मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने पर है। बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की उपस्थिति टीम को संतुलन देने का काम करती है, लेकिन मध्यक्रम की स्थिरता अब भी एक बड़ा सवाल बनी हुई है।
लाइव मैच देखने का क्या है तरीका
सीरीज का पहला टी20 मुकाबला गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को खेला जाएगा। यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होगा। मैच भारतीय समयानुसार (IST) शाम 4:30 बजे शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए इस सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर उपलब्ध होगा। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच देखने वाले दर्शक सोनी लिव (SonyLiv) ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications