PAK vs AFG: पाकिस्तान की धोखेबाजी से 3 अफगानी खिलाड़ियों की मौत, राशिद खान बोले- ये इंसानियत नहीं है

PAK vs AFG Rashid Khan: पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए हवाई हमलों में तीन स्थानीय क्रिकेटरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद अफ़ग़ानिस्तान के खिलाड़ियों ने इस पर कड़ी निंदा की है। कप्तान राशिद खान ने इस घटना को बर्बर बताते हुए पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली ट्राई टी20 सीरीज से हटने के लिए अफ़गानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के फैसले का पूरी तरह सपोर्ट किया है।

राशिद खान का टूटा दिल (PAK vs AFG)

ये तीन मृतक क्रिकेटर कबीर, सिब्गतुल्लाह और हारून पाकिस्तान सीमा के पास पक्तिका प्रांत में एक दोस्ताना मैच खेलकर लौट रहे थे, जब वे हमले का निशाना बने। राशिद खान ने एक्स पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी हवाई हमलों में महिलाओं, बच्चों और उन युवा क्रिकेटरों की जान चली गई, जो देश के लिए खेलने का सपना देखते थे।

PAK vs AFG 1

नागरिकों के ठिकानों को निशाना बनाने पर फूटा गुस्सा

राशिद खान ने नागरिकों के ठिकानों को निशाना बनाने को पूरी तरह से अनैतिक और बर्बर करार दिया। उन्होंने लिखा कि नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह से अनैतिक और बर्बर है। ये अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी कार्य मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन हैं और इन पर ध्यान दिया जाना चाहिए। अपने ट्वीट में राशिद ने राष्ट्रीय सम्मान को सबसे ऊपर रखते हुए, पाक के खिलाफ आगामी सीरीज से हटने के एसीबी के निर्णय का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि खोई गई अनमोल जानों की वजह से मैं पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मुकाबलों से एसीबी के हटने के फैसले का स्वागत करता हूं। मैं इस कठिन समय में अपने लोगों के साथ खड़ा हूं, हमारा राष्ट्रीय गौरव हर चीज से पहले आना चाहिए। राशिद के अलावा अफ़गानिस्तान के अन्य प्रमुख खिलाड़ियों ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

फजलहक फारूकी ने भी कही बड़ी बात

तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने फेसबुक पर लिखा कि इन अत्याचारियों द्वारा निर्दोष नागरिकों और हमारे घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों का नरसंहार एक जघन्य, अक्षम्य अपराध है। पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने इस घटना को न केवल पक्तिका, बल्कि पूरे अफ़गान क्रिकेट परिवार और राष्ट्र के लिए एक त्रासदी बताया। विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज़ और ऑलराउंडर गुलबदीन नैब ने भी पाकिस्तानी सेना की इस बर्बर कार्रवाई की निंदा की और कहा कि यह अफगान भावना को कभी तोड़ नहीं पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+