Operation Sindoor: भारत की एयर स्ट्राइक के बाद PSL में खलबली! इंग्लैंड के क्रिकेटर ने ट्वीट कर की प्रार्थना

Operation Sindoor: भारत की ओर से आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए निर्णायक कदम- ऑपरेशन 'सिंदूर'- के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक के बाद खेल जगत में भी इसकी गूंज सुनाई दी। इस बीच पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम बिलिंग्स (Sam Billings) ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारत-पाक तनाव को लेकर चिंता जताई है।

दरअसल, लाहौर कलंदर्स की ओर से पीएसएल में खेल रहे बिलिंग्स ने एक एक्स (ट्विटर) पोस्ट में लिखा, उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालात जल्द सामान्य होंगे।' उनका यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लेकर फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

England s Sam Billings left

गौरतलब है कि सैम बिलिंग्स का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत की वायुसेना ने पहलगाम हमले के जवाब में 9 आतंकी कैंप्स को टारगेट किया है, जिनमें कई पाकिस्तान में और कुछ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में थे।

सैम बिलिंग्स का टी-20 रिकॉर्ड
सैम बिलिंग्स का टी-20 करियर भी खासा प्रभावशाली रहा है। अब तक खेले गए 360 टी20 मैचों में उन्होंने 6997 रन बनाए हैं। उनके नाम 1 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज हैं, जो उन्हें एक भरोसेमंद बल्लेबाज बनाते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर क्या है?
भारत द्वारा 6 मई 2025 को पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ की गई एक सैन्य कार्रवाई है। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया, जिसमें 26 भारतीय नागरिकों की जान गई थी।

पाकिस्तान में कहां-कहां कार्रवाई की?
भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और PoK में नौ स्थानों पर मिसाइल हमले किए। इन हमलों का उद्देश्य जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाना था। भारत ने दावा किया कि इन हमलों में 70 से अधिक आतंकवादी मारे गए और 60 से अधिक घायल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+