रोहित शर्मा को रिप्लेस करने के लिए दौड़ में सिर्फ एक नाम, कौन है खिलाड़ी जो बनेगा ODI कप्तान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा के बाद भारत के अगले एकदिवसीय कप्तान को लेकर अक्सर चर्चा देखने को मिलती है। हालांकि रोहित शर्मा ने फ़िलहाल इस प्रारूप से रिटायरमेंट के घोषणा नहीं की है। वह पचास ओवर के प्रारूप में टीम इंडिया के कप्तान हैं। उनको रिप्लेस करने के लिए एक ही खिलाड़ी दौड़ में है।
कुछ रिपोर्ट्स में श्रेयस अय्यर को दावेदार माना जा रहा था लेकिन बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने दावों को खारिज करते हुए कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। ऐसी किसी संभावना पर कोई बातचीत नहीं हुई है। ऐसे में अय्यर को शायद ही कमान मिले।

कौन करेगा Rohit Sharma को रिप्लेस
ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो रोहित शर्मा को एकदिवसीय क्रिकेट में बतौर कप्तान रिप्लेस करने वाले प्लेयर्स में सिर्फ एक ही नाम आगे चल रहा है। अन्य किसी खिलाड़ी का कोई जिक्र नहीं है। शुभमन गिल को आने वाले समय में टीम इंडिया का वनडे कप्तान बनाया जा सकता है।
रेव स्पोर्ट्ज के अनुसार फिलहाल इस पद के लिए गिल के अलावा कोई और दावेदार नहीं है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस समय टीम में जो स्प्लिट कैप्टंसी देखने को मिल रही है, वह केवल एक बदलाव के चरण का हिस्सा है। भविष्य में गिल को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाए जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
मौजूदा स्थिति से इस रिपोर्ट का तालमेल भी बैठ रहा है। गिल इस समय टेस्ट टीम के कप्तान हैं। टी20 और एकदिवसीय टीम की उपकप्तानी उनको सौंपी गई है। एशिया कप में शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है, इससे पता चलता है कि भविष्य में गिल ही टीम इंडिया के टी20 कप्तान बनने वाले हैं।
Rohit Sharma कब तक खेलेंगे
रोहित शर्मा फ़िलहाल वनडे फॉर्मेट में एक्टिव हैं लेकिन खबरों की मानें, तो वह जल्दी ही इस प्रारूप को अलविदा कह सकते हैं। अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज रोहित शर्मा के लिए आखिरी सीरीज साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications