एक खराब IPL मेरे खेल में बदलाव नहीं ला सकता: मोहम्मद सिराज
मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिटेन किया था, लेकिन आईपीएल 2022 में वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे।

नई दिल्ली: मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिटेन किया था, लेकिन आईपीएल 2022 में वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे। 15 मैचों में उन्होंने 57.11 की औसत से कुल 9 विकेट लिए। टूर्नामेंट में उन्होंने 10.08 की इकोनॉमी से रन खर्च किए। प्लेऑफ से पहले सिराज को प्लेइंग-XI से बाहर कर दिया गया था। क्वालिफायर-2 में उनको फिर से खेलने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने 2 ही ओवर में 31 रन दे डाले। पूरे सीजन उनकी गेंदों पर कुल 31 छक्के लगे, जो किसी भी गेंदबाज का आईपीएल में सबसे खराब रिकॉर्ड है। अपने खराब प्रदर्शन पर अब सिराज ने चुप्पी तोड़ी है।
Recommended Video

उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा सीजन
2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली भारत की जीत पर बनी वेब सीरीज 'बंदों में था दम' के ट्रेलक लॉंचिंग के मौका पर सिराज ने कहा, ''यह आईपीएल उम्मीद के मुताबिक नहीं गया। पिछले दो सीजन में मेरा प्रदर्शन अच्छा था और इस बार प्रदर्शन में गिरावट आई। लेकिन मैं पिछले दो साल के प्रदर्शन को आत्मविश्वास में लूंगा।'' सिराज ने आगे कहा, ''मैं कड़ी मेहनत करके मजबूत वापसी करूंगा। मैं अपनी क्षमता और मजबूत पक्ष पर काम करूंगा।''

इंग्लैंड दौरे के लिए सिराज तैयार
जून के आखिरी में टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर जाना है, जहां पिछले साल का रिशेड्यूल टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसको लेकर सिराज ने कहा, ‘'इंग्लिश परिस्थितियों में गेंदबाजी करना हमेशा से अच्छा होता है। इंग्लैंड में ड्यूक बॉल का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही गेंदबाजों के लिए अच्छी मदद भी रहती है। इंग्लैंज सिराज हमारे लिए अहम और हम सीरीज में 2-1 से आगे चल रहे हैं।‘'

ऑस्ट्रेलिया दौरे को किया याद
2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर मोहम्मद सिराज को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला था और उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। सिराज के अनुसार, ‘'मेरे लिए सबसे यादगार लम्हा गाबा में 5 विकेट लेना था। यह काफी भावुक था और अब्बा के गुजरने के बाद मुझे काफी कुछ सहना पड़ा। क्वारंटीन के कारण स्थिति मुश्किल थी, लेकिन यह मेरे पिता का ख्वाब था कि मैं देश के लिए प्रदर्शन करूं और यही मेरी प्रेरणा थी।''

12 मैचों में लिए 36 विकेट
28 वर्षीय मोहम्मद सिराज अभी तक खेले 12 टेस्ट मैचों में 29.64 की औसत से कुल 36 विकेट ले चुके हैं। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर भी सिराज ने 4 मैचों में 14 खिलाड़ियों को आउट कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया था।












Click it and Unblock the Notifications