आजादी के दिन भारतीय क्रिकेट में हुई थी बड़ी घटना, लाखों फैंस हो गए थे मायूस

Independence Day: भारत की आजादी के दिन हर कोई ख़ुशी से नाच रहा होता है, स्कूलों से लेकर यूनिवर्सिटी तक राष्ट्रगान गाया जाता है। क्रिकेट के मैदानों पर तो अक्सर मैच के दौरान तिंरगा देखने को मिलता है। क्या हो अगर स्वतंत्रता दिवस पर लाखों फैंस को मायूसी हाथ लगे। ऐसा एक बार हो चुका है।

भारत के ही दो दिग्गज क्रिकेटरों ने आजादी के दिन रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए लाखों क्रिकेट प्रेमियों को ख़ुशी के दिन दुखी कर दिया था। किसी ने नहीं सोचा था कि अचानक ऐसा कुछ होने वाला है। ये दोनों क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना थे।

chepauk stadium

अचानक दोनों की तरफ से हुई घोषणा

15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने शाम 7 बजकर 29 मिनट पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया। उनके कुछ ही देर बाद सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई की घोषणा कर दी। धोनी के करियर में भारत के लिए 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जैसी बड़ी उपलब्धियां शामिल रहीं, जबकि रैना 2011 विश्व कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे।

एक ही दिन रिटायरमेंट का कारण?

दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने इस खास तारीख को संन्यास के लिए पहले से चुना था। रैना के मुताबिक, धोनी की जर्सी का नंबर 7 और उनकी जर्सी का नंबर 3 मिलाकर 73 बनता है और 2020 में 15 अगस्त को भारत की आजादी के 73 साल पूरे हुए थे। यही वजह थी कि दोनों दोस्तों ने इस दिन को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के अंत के लिए चुना।

धोनी ने अपने रिटायरमेंट से एक साल पहले मुकाबला खेला था। साल 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद धोनी की खासी आलोचना हुई थी। वह किसी अन्य मैच में अगले साल तक नहीं खेले थे और बाद में सीधा रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।

सुरेश रैना ने निभाई दोस्ती

सुरेश रैना ने अपनी दोस्ती निभाते हुए धोनी के साथ रिटायरमेंट लेकर चौंका दिया था। उस दिन लाखों-करोड़ों फैंस को माही के अचानक रिटायरमेंट से निराशा हुई। इस तरह धोनी 15 अगस्त के दिन बिना विदाई मैच खेले चले गए। उनका रिटायरमेंट हमेशा के लिए यादगार बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+